*भ्रष्टाचार इस कदर की धमतरी खनिज अधिकारी का चमत्कार स्कूटी, मोटर साइकिल, हार्वेस्टर जैसे वाहनों से हो रहा रेत का परिवहन:- अधिवक्ता शत्रुहन साहू*
हड़ताल का चौथा दिवस धमतरी खनिज विभाग के भ्रष्टाचार का किया खुलासा
धमतरी खनिज अधिकारी का चमत्कार स्कूटी, मोटर साइकिल, हार्वेस्टर जैसे वाहनों से हो रहा रेत का परिवहन:- अधिवक्ता शत्रुहन साहू
रायपुर
खनिज विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं गुंडागर्दी के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता शत्रुहन साहू प्रदेश सह संयोजक आम आदमी पार्टी ने दस्तावेज प्रस्तुत कर खनिज विभाग के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए बताया कि धमतरी खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन के लिए जिन वाहन नंबरों का पिटपास जारी किया गया है उनका आरटीओ से सत्यापन कराया गया तो पता चला कि जारी सैकड़ों नंबर स्कूटी मोटरसाइकिल हार्वेस्टर इंडिगो जैसे नान ट्रांसपोर्ट वाहन का है यह खनिज अधिकारी धमतरी का चमत्कार से ही संभव हो सकता है कि स्कूटी, मोटर साइकिल जैसे दुपहिया वाहनों से 20-20 घन मीटर रेत का परिवहन हो सका है जबकि 12 पहिया जैसे बड़ी वाहनों में मुश्किल से 12 घन मीटर रेत का परिवहन हो पाता है।
इस मौके पर भूख हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश सर संगठन प्रभारी मुन्ना बिसेन गरियाबंद जिला के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर धमतरी जिला के उपाध्यक्ष संजय सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत भट्ट संरक्षक सतवंत महिलाग महासमुंद जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, अभिषेक जैन, मुकेश देवांगन ने पत्रकार साथियों को दस्तावेज दिखाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से निवेदन किया है उन दस्तावेजों पर संज्ञान लेते हैं तत्काल खनिज अधिकारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।











