*चरौदा में दुर्गावती चौक में किया रानी दुर्गावती को स्मरण नारी शक्ति का प्रतीक है रानी दुर्गावती सकुन*
चरौदा में दुर्गावती चौक में किया रानी दुर्गावती को स्मरण
नारी शक्ति का प्रतीक है रानी दुर्गावती सकुन
आरंग
रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर ग्राम चरौदा में रानी दुर्गावती चौक पर गायत्री महिला समूह के अध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य शकुन चंद्राकर व गायत्री महिला समूह की महिलाओं ने रानी दुर्गावती को स्मरण करते हुए उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रीफल चढाकर स्मरण किए।साथ ही रानी दुर्गावती के जयकारे के नारे भी लगाए।
वहीं समूह की अध्यक्ष सकुन चंद्राकर ने रानी दुर्गावती के जीवनी बताते हुए कहा वह अत्यंत साहसी व विरांगना थी। संपूर्ण भारत में उन्हें नारी शक्ति के प्रतीक के रुप में जाना जाता है।उनका जीवन अत्यंत प्रासंगिक व सबके लिए प्रेरणादायक है।उनके जीवनी पराक्रम व शौर्य से प्रेरित होकर ही गत वर्ष शिक्षक महेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन से इस चौंक का नाम रानी दुर्गावती रखा गया है।इस अवसर पर श्रीमती कौशल चन्द्राकर, कीर्ति धीवर,चंद्रावली धीवर, अनसुइया धीवर, इंद्राणी धीवर,संतोषी धीवर, कचरा यादव,ममता चंद्राकर उपस्थित थे।

