* कांग्रेस केंद्रीय कृषि बिल का विरोध करके अपने स्वार्थ में किसानों के साथ अन्याय का काम कर रहे है-चुन्नी लाल साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* कांग्रेस केंद्रीय कृषि बिल का विरोध करके अपने स्वार्थ में किसानों के साथ अन्याय का काम कर रहे है-चुन्नी लाल साहू*

 कांग्रेस केंद्रीय कृषि बिल का विरोध करके अपने स्वार्थ में किसानों के साथ अन्याय का काम कर रहे है-चुन्नी लाल साहू..



सन्देश गुप्ता,धमतरी

केंद्रीय कृषि बिल पर विरोधी दलों द्वारा देश व्यापी प्रदर्शन के बीच अब भाजपा के सांसदों ने मोर्चा सम्हाला है... इसी सिलसिले में सांसद चुन्नी लाल साहू धमतरी पहुँचे और मीडिया के सामने अपनी बातें रखी, सांसद ने सरकार की तरफ से भरोसा दिलाया कि ये कृषि बिल किसानों की आय तो बढ़ाएगी ही साथ ही कृषि के क्षेत्र में बड़ा निवेश भी लाएगी,





 चुन्नी लाल ने बताया कि पहले से चली आ रही रेग की परंपरा को अब सरकार कानूनी रूप दे रही है, खास तौर पर धमतरी जैसे इलाके में जहाँ धान का बम्पर उत्पादन होता है, समर्थन मूल्य में 15 क्विंटल बेचने के बाद भी भारी मात्रा में धान किसान के पास बच जाता है अब उस धान की भी अच्छी कीमत किसान को मिल सकेगी, सांसद चुन्नी लाल ने कांग्रेस के विरोध पर पलटवार करते हुए कहा कि, जो कांग्रेस विश्वनाथन आयोग की सिफारिश लागू करना चाहती थी वही कांग्रेस इस बिल का विरोध करके अपने स्वार्थ में किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

..

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads