वायरल वीडियो-रायपुर के बड़े अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लोगो से लाखो रुपये की लूट,नही हो रही शिकायत के बाद भी कार्यवाही आखिर क्यों..?? - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वायरल वीडियो-रायपुर के बड़े अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लोगो से लाखो रुपये की लूट,नही हो रही शिकायत के बाद भी कार्यवाही आखिर क्यों..??

 वायरल वीडियो-रायपुर  के बड़े अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लोगो से लाखो रुपये की लूट,नही हो रही शिकायत के बाद भी कार्यवाही आखिर क्यों..??



वायरल वीडियो




रायपुर


कोरोना महामारी से संक्रमितो कीसँख्या दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है । वही पूरे क्षेत्र में पूर्ण लॉक डाउन से दैनिक मजदूरी करने वालो के यहां भोजन के लाले पड़े है। परिवार में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित निकल जाते हैं तो परिवार द्वारा अच्छे स्वास्थ्य में सुधार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती करते हैं तो निजी अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लुट मची हुई है। 

अगर कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो जा रहा है तो बिना रुपये जमा किये मृतक की शरीर को परिजन को नही दिये जा रहे है। 

वही सुनने में आया है कि रायपुर में निजी अस्पतालों में जैसी अस्पताल संचालको की बिज़निस चमक गया हो औऱ अनाप शनाप बिल थमाकर पीड़ित परिवार से रुपये  लिए जा रहे।

सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे वीडियो जिसमे परिजन द्वारा अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना के नाम पर लाखो रुपये की बिल जमा कराने साथ ही कोरोना संक्रमित की मौत हो जाने के बाद भी मृत बॉडी न दिए जाने का आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो रायपुर के निजी बांठिया अस्पताल का है। रायपुर जिले के अभनपुर अंतर्गत गोबरा गांव के कोरोना से संक्रमित को अच्छे उपचार के लिये रायपुर नगर के बांठिया अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। पर पीड़ित और परिजन को क्या मालूम कि अस्पताल प्रबंधन इलाज के नाम पर लाखों रुपये का बिल थमा देगा। साथ ही संक्रमित पीड़ित की मौत के बाद भी लाखों रुपये बिल देकर मृत शरीर दिया गया।

इस तरह बड़े बड़े अस्पतालों में कोरोना के नाम पर परिजन को लाखों का बिल थमाया जा रहा है। 

वही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी शिकायतों के बाद भी ऎसे अस्पतालों पर कोई  कार्यवाही न करना  अचरच की बात है।

आपको बता दे कि नगर में संचालित बड़े बड़े अस्पतालों में भी ऊँचे राजनीतिक पैठ व विभाग में  कार्यरत अधिकारियों की साझेदारी से चल  रहा है। ऐसे में कोरोना के नाम पर मोटी रकम वसूली करने वाले अस्पतालों में कार्यवाही न होना भी इसी बात की ओर इंगित करता हैं कि सब मिलाजुला है।तभी शिकायतों के बाद भी कोरोना के नाम लाखो की लूट पर  कार्यवाही नही होता।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads