*कोरोना मरीजों के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना मरीजों के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार*

*जिले को मिला एंबुलेंस और ऑक्सीजन बेड की सुविधा* 



 *कोरोना मरीजों के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार* 




गरियाबंद

 कोरोना काल के इस संकट  में कोरोना पीडित मरीजों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा में जरूरी विस्तार किया गया है । कोरोना के  बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले को दो नए एंबुलेंस और मिले हैं ।साथ ही सांस लेने की दिक्कत से जूझ रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड की सुविधा का विस्तार किया गया । जिले में अब 90 आक्सीजनयुक्त बेड हो गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन आर नवरत्न ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल से  जिले को दो नए  एंबुलेंस प्राप्त हुए हैं जिससे मरीजों को  इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा । 




इसी तरह ऑक्सीजन बेड की संख्या को भी विस्तारित किया गया है ।अब डेडिकेटेड हॉस्पिटल ,लाइवलीहुड कॉलेज में 50  बिस्तर आक्सीजन युक्त हो गए हैं, वही कोविड केयर सेंटर पॉलिटेक्निक में 30 बिस्तर को सेंट्रल लाइन ऑक्सीजन से जोड़ा गया है । जिला चिकित्सालय में 10 बिस्तर को ऑक्सीजन युक्त बनाया गया है । डॉक्टर नवरत्न ने बताया कि जिले में अब मरीजों को कोविड-19  से संबंधित लगभग सभी सुविधा मिलेगी । अभी 5  वेंटिलेटर के लिए भी प्रयास जारी है  ।उन्होंने बताया कि 5 आईसीयू बेड की भी सुविधा का विस्तार किया जाएगा। 






ज्ञात है कि जिले में रविवार को 364 करोना पॉजिटिव मरीज मिले थे । अभी तक कुल  76 प्रतिशत  अर्थात 11 हजार 322 मरीज रिकवर हो चुके हैं ,जबकि वर्तमान में 3528 एक्टिव केस हैं ,जिनका  होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads