*शालेय शिक्षक संघ ने कि राज्य कर्मचारियों का तत्काल महंगाई भत्ता बहाल करने की मांग*
*शालेय शिक्षक संघ ने कि राज्य कर्मचारियों का तत्काल महंगाई भत्ता बहाल करने की मांग*
राजिम
केंद्र द्वारा महंगाई भत्ते को 11% बढ़ाते हुए 28 परसेंट कर दिया गया है इसी संदर्भ में शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे एवम प्रदेश महामंत्री विवेक शर्मा द्वारा राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ता को केंद्र के समान 28 परसेंट करने की मांग की गई श्री विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जनवरी 2020 से ही महंगाई भत्ते पर रोक लगा दिया गया था राज्य शासन द्वारा एक भी किश्त महंगाई भत्ता का नहीं दिया गया है वर्तमान समय मंहगाई बढ़ने के कारण राज्य शासन के कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है जबकि केंद्र शासन के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2019 से ही 17% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है वर्तमान समय में केंद्र सरकार ने तीन किस्त में समान रूप से 11% महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है केंद्र सरकार के कर्मचारियों का एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 28% हो गया है सरकार की घोषणा के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी राज्य में 28% महंगाई भत्ता की घोषणा कर दी है प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे एवं प्रदेश महामंत्री विवेक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों की भी उम्मीद जागी है कि केंद्र के समान ही राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ता का आदेश जारी किया जाएगा शालेय शिक्षक संघ ने राज्य शासन से
अविलंब 28% महंगाई भत्ते काआदेश जारी करने की मांग की है।
