शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
राजिम
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में श्रीमती पदमा दुबे अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षता में समिति सदस्यों एवं शाला स्टॉफ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । जिसमें विशेष रूप से साईकिल वितरण, वृक्षारोपण ,केमिकल सामग्री डिस्पोज किए जाने, मोहल्ला एवं ऑनलाइन कक्षा के नियमित संचालन टीन शेड निर्माण ,कम होती दर्ज संख्या ,प्रयोगशाला निर्माण हेतु प्रस्ताव एवं शिक्षकों की नियमित समयानुसार उपस्थिति एवं अन्य बिंदुओं के लिए अध्यक्ष श्रीमती पदमा दुबे एसएमडीसी ने सभी बिंदुओं पर व्यापक चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश एवं सुझाव प्रदान कर प्रस्ताव पारित किए । साइकिल वितरण, भूमि पूजन आदि कार्यक्रमों के लिए प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक माननीय श्री अमितेश शुक्ल जी को आमंत्रित करने हेतु विचार प्रकट किए गए । उद्बोधन एवं सुझाव के क्रम में सदस्य एसएमडीसी श्रीमती प्रीति पांडे ने भी सभा को संबोधित करते हुए सभी शिक्षकों से अनुरोध करते हुए कही, कि संस्था के बेहतरी के लिए जो भी संभव हो हम और आप मिलकर काम करेंगे। संस्था के प्राचार्य श्री के. एस कंवर ने वित्तीय समस्या आदि पर अपनी बात रखी साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह आयोजन के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
उक्त बैठक में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई । संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यो का पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया ।बैठक में शामिल होने वाले वालों में विशेष रुप से सदस्यगण गायत्री साहू, धनेश्वरी वर्मा, मनीषा महोबिया, संस्था के सभी शिक्षक गण के के यदु, केआर साहू, श्रीमती रंजना मानस, बी एस कोराम, एच एल गिलहरें ,बीएस साहू ,विवेक शर्मा किरीथ राम निर्मलकर, मनीष शर्मा , ढालेंद्र साहू, चेमीन साहू ,अनुपमा ठाकुर, जूली क्रिस्टीना, नरेंद्र साहू, अशोक खुंटियारे आदि शिक्षक उपस्थित थे । बैठक का संचालन संस्था के सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. संतोष शर्मा ने किया।



