महामहिम राज्यपाल के नाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आरंग मंडल ने सौंपा ज्ञापन
महामहिम राज्यपाल के नाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आरंग मंडल ने सौंपा ज्ञापन
आरंग :-
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर अनुसूचित जाति मोर्चा आरंग मंडल परिवार द्वारा कांग्रेसनित राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ मे अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार, हत्या व अपराध के खिलाफ महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ को द्वारा थाना प्रभारी आरंग ज्ञापन सौंपा गया । विदित हो कि छत्तीसगढ़ मे कबीरधाम जिला धरमपुर मे सतनाम जैतखाम मे तोड़ फोड़ और समाज जनो के पुलिस बर्बरता, गिरौदपुरी धाम मे भाजपा शासन काल से निर्माणाधीन पर्यटन केंद्र के निर्माण कार्य मे रोक, भाजपा शासनकाल मे रविवि मे स्थापित शोध पीठ को भंग करके तालाबंदी की गयी , अनु. जाति विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति केंद्र सरकार द्वारा विद्यार्थियों के खाते मे पहुच चुकी है पर राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से की राज्यांश राशि आज दिनांक अप्राप्त है, शासकीय नौकरियों मे आरक्षण रोस्टर को लागू नहीं किया गया है, जिससे राज्य के लगभग 20-25 हजार लाभार्थियों की पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा, पाटन के बनेगा मामले का आज तक कोई निराकरण नहीं होना सरकार की अक्षमता को दर्शाता है, बलोदाबाजार जिला के ग्राम - पौसरी की 7 वर्षीय बेटी के साथ हुए बर्बरता मे आज भी परिवार न्याय का मोहताज है, जांजगीर-चांपा के निर्वतमान कलेक्टर द्वारा कार्यालय मे ही घटित मे पीड़िता को आज तक न्याय नहीं मिला, कांकेर मे उप-पुलिस निरीक्षक और साथियों द्वारा सामूहिक बर्बरता मे सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से आज भी बाहर है, कोंडागांव के खिलेश बंजारे की संदिग्ध हत्या, मल्दी सरपंच निर्मल कुमार चौहान की हत्या, दुर्ग जिला मे संदेहास्पद दुर्घटना मे हुई मौत का पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आज तक जारी नही होना, शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी को सम्मान जनक पद पर नियुक्त न होना इन सभी बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया साथ ही इन पर त्वरित कार्यवाही की मांग महामहिम राज्यपाल से की गयी है ।ज्ञापन सौंपने भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, महामंत्री द्वय देवनाथ साहू, चम्मन साहू, उपाध्यक्ष लील कुमार निषाद, मंडल अध्यक्ष आरंग आकुश भारद्वाज,समोदा मंडल अध्यक्ष नंदलाल ओगरे, लीलकुमार निषाद, अशोक चंद्राकर,पचकौड राम वर्मा, बेदराम खुटे ,रितेश साहू ,खिलावन साहू, खिलेश धुरंधर, वेदप्रकाश देवांगन,दीपक ब्रम्हे, उत्तम खण्डेलवाल, शलैन्द्र भारती, नरसिंग खुटे, शेखर बांधे एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
