भाजयुमो मंदिरहसौद ने भानसोज मे किया वृक्षा रोपण
भाजयुमो मंदिरहसौद ने भानसोज मे किया वृक्षा रोपण
मंदिरहसौद
भाजपा युवा मोर्चा मंदिरहसौद मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी के जन्मदिन के अवशर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री भूपेश साहू जी के साथ ग्राम भानसोज आमा डबरी तलाब तट पर बने श्री शनि देव मंदिर प्रांगण में बरगद,पीपल,कदम,लिम के छाया दार एवं आक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे रोपे साथ ही साथ पौधों के सुरक्षा को ध्यान में रखते जाली से घेरा गया ।
सभी पौधों की जिम्मेदारी ली और बीते कोरोना काल को याद करते लोगो से अपील की विश्व में घटते वृक्षों की वजह से वायु मंडल अत्यधिक प्रदुषित हो रहा एवं जलवायु परिवर्तन होने के कारण तरह तरह के महारियो का सामना करना पड़ रहा आक्सीजन के लिए दर- दर भटकना पड़ा है जो कि आगे भविष्य में और भी भयावह स्थिति पैदा हो सकती है जिसे ध्यान में रखते अधिक से अधिक वृक्ष रोपने का आग्रह किया।वृक्षों के फायदे भी बताए वृक्ष हमारे मानव जीवन के प्रमुख अंग है वृक्षों से हमें जीवन प्रदान करने वाले आक्सिजन फल,फूल एवं पशु पक्षियों को भोजन,आश्रय मिलता है एवं मृदा संरक्षण भी होता है एसे अनेक फायदे होते है उक्त मौके पर विशेष रूप से भाजयुमो उपाध्यक्ष विष्णु यादव जी,विशेष आमंत्रित सदस्य उमेश साहू,कार्य समिति सदस्य कुणाल वर्मा,हरीश देवांगन,केश राज साहू,मीनेश साहू,पिंटू यादव,सौरभ पांडे,रविन्द्र नाथ यादव उपस्थित रहे सभी ने जन्मदिन की बधाई दी।।



