नगर के 07 व्यक्तियो को वन अधिकार पत्र मिला,सामाजिक भवन में किया गया वृक्षारोपण ,मांदरी नृत्य की आकर्षक रही प्रस्तुति - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नगर के 07 व्यक्तियो को वन अधिकार पत्र मिला,सामाजिक भवन में किया गया वृक्षारोपण ,मांदरी नृत्य की आकर्षक रही प्रस्तुति

गोंड़वाना भवन में धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस,विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने  समाज को भवन बनाने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की 



नगर के 07 व्यक्तियो को वन अधिकार पत्र मिला,सामाजिक भवन में किया गया वृक्षारोपण ,मांदरी नृत्य की आकर्षक रही प्रस्तुति




जयलाल प्रजापति/नगरी

 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर के गोंड़वाना भवन में  गोंड़वाना समाज विकास समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ जंहा पर क्षेत्र के सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाया।सर्वप्रथम समाजिक मुखियाओ तथा ग्राम के झाँकर द्वारा डीही के माता शीतला की सेवा अर्जी किया गया ततपश्चात सप्तरंगी गोंड़वाना ध्वज को फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस सभा को मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा आदिवासी समाज आदिकाल से अपने जल जंगल जमीन के लिए संघर्ष करते आ रहा है।गांवों के वन भूमि में काबिज आदिवासीयो को उनके जमीन का  पट्टा दिया जाने के साथ अब शहर के  आदिवासियो को पट्टा मिलने लगा ।नगरी के दो वार्ड सभा तुम बाहरा और चुरियारा को सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार पत्र मिला है जो पूरे देश मे एक कीर्तिमान है।विधायक ध्रुव ने सामाजिक जनों को आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए  आपसी भाईचारा सौहार्दपूर्ण  तरीके से मिलजुलकर  मनाने के साथ अपनी रीति नीति  भाषा, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन करने पर जोर दिया है।इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए विधायक ध्रुव ने गोंड़वाना समाज विकास समिति  को  भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।इस दौरानसमिति की ओर से गोंड़वाना भवन के जमीन आरक्षित करने में सराहनीय योगदान देने वाले दिवंगत चिंताराम नेताम,नन्दलाल ठाकुर,उजियार कुंजाम,इतवारी ध्रुव,लहर सिंह चन्द्रवँशी सुख दयाल मरकाम,के परिजनों का शाल श्रीफल देकर सम्मानित कियागया।मुख्य अतिथि द्वारा नगरी के सात व्यक्तियो को वन अधिकार मान्यता पत्र का वितरण किया गया तथा गोंड़वाना भवन में वृक्षारोपण  कर इस दिन को यादगार बनाया गया।आयोजित कार्यकम में ग्राम बांधा के मांदरी नर्तक दल ने मनमोहक मांदरी नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया वही ग्राम तालापारा के गोंड़वाना सेवा दल के सदस्यों ने पारम्परिक वेशभूषा ,बाना धारण कर वाद्ययंत्रों के साथ आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।इस अवसर पर समाज के संरक्षक लखन लाल ध्रुव,शोभिराम नेताम,अमर सिंह नेताम,मंथन सिंह नेताम,सुखराम मरकाम, मयाराम नागवंशी,भानेन्द्र ठाकुर,कांग्रेस अध्यक्ष भूषण साहू,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,समारु मरकाम,मकसूदन मरकाम,झांकर फरस राम नेताम,अभय कुंजाम,आर एस मरकाम,के एस ठाकुर,डोमार ध्रुव,माखन ध्रुव,रवि मरकाम,द्वारिका नेताम,चन्द्रप्रकाश ध्रुव,बाबूलाल नेताम,बुधराम नेताम,शकुंतला ठाकुर,जपं अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,विमला मरकाम,तामेश्वरी मरकाम,सत्यवती नेताम,रामकुंवर मंडावी,तुलसी मंडावी,शिवा नेताम,कृष्ण कुमार ध्रुव ,प्रीतम मंडावी,देशराम सोरी,शिवप्रसाद मरकाम, विजय शंकर ध्रुव, हेमन्त चन्द्रवँशी,प्रभुराम नेताम,राजाराम नेताम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सोपसिंग मंडावी ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads