आँचलिक खबरे
*भाजपा युवा मोर्चा बेलरगांव मंडल की प्रथम कार्यकारणी बैठक सम्पन्न*
मंगलवार, 10 अगस्त 2021
Edit
*भाजपा युवा मोर्चा बेलरगांव मंडल की प्रथम कार्यकारणी बैठक सम्पन्न*
जयलाल प्रजापति/नगरी
-------------------------------------
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला आदेश पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल बेलरगांव की प्रथम कार्यसमिति बैठक पटेल सामुदायिक भवन बेलरगांव में किया गया।जिसमें परिचयात्मक बैठक जिला युवा मोर्चा महामंत्री चेतन साहू, युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश दुबे और जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम यदु ,मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ,महामंत्री मनोहरदास मानिकपुरी ,राकेश चौबे, पूर्व मडंल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, शेखर आड़ील, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,मडंल उपाध्यक्ष मौहन पुजारी, की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुचाने के लिए युवा मोर्चा को तैयार किया।कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, अनुसूचित जनजाति मौर्चो मडंल अध्यक्ष उमेंद दीवान,युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति और चुम्मन साहू ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मौनू साहू,उपाध्यक्ष दीपक साहू,मीड़िया प्रभारी केशांत गुप्ता, कार्यालय प्रभारी कलेशवर साहू,बासपानी सरपंच रामसिंह मरकाम,उमेश साहु,उलस्थित रहे।
Previous article
Next article