*श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित,मछलीपालन विभाग में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित,मछलीपालन विभाग में

 *श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित,मछलीपालन विभाग में



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


 मत्स्य विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएं और अशासकीय संगठन से श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए आगामी 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक, मछलीपालन विभाग ने बताया कि पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए प्रदाय किया जाता है तथा पुरस्कार प्राप्त करने संबंधी नियम और शर्तें मछलीपालन विभाग की वेबसाईट http//agriportal.cg.nic.in/fisheries/fishhi//  पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था, सहकारी समितियां एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकेगी। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ नियत तिथि तक मछलीपालन विभाग में जमा करना होगा। साथ ही दस्तावेज के रूप में कार्यों की छायाप्रति और वीडियो इत्यादि जमा किया जा सकता है। पुरस्कार चयन के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। समय सीमा के बाद मिले आवेदनों पर समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

          गौरतलब है कि एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की गुणवत्ता एवं गुणदोषों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट मत्स्यपालक का चयन किया जाएगा। जिलों से चयनित उत्कृष्ट मत्स्यपालकों के प्रस्तावों पर राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट मत्स्यपालक का चयन किया जाएगा। उक्त पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला स्तर पर सहायक संचालक, मछलीपालन, विकासखण्ड स्तर पर मत्स्य निरीक्षक एवं सहायक मत्स्य अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads