*अमसेना विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया*
*अमसेना विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया*
आरंग
गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना विकास खण्ड आरंग जिला रायपुर में 4 अगस्त 2021 बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती राजेश्वरी डहरिया सरपंच ग्राम पंचायत अमसेना एवं उबारन ढीढी पूर्व सरपंच अमसेना व भोजराम साहू अध्यक्ष शाला विकास प्रबंध समिति अमसेना संस्था के प्राचार्य नरसिंह बंजारे ,अरविंद नाविक संकुल समन्वयक अमसेना की गरिमामय उपस्थिति में विद्यालय के छात्र छात्राओं को गुलाल लगाकर एवं पुस्तक प्रदान कर कोविड़ 19 गाईड लाईन का पालन करते हुए भोजराम मनहरे व्यायाम शिक्षक के मार्गदर्शन में मनाया गया ।श्रीमती राजेश्वरी डहरिया ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं कोरोना महामारी के इस दौर में सभी छात्र छात्राओं को जागरूक रहकर स्वच्छता बनाए रखने एवं हैंड सैनिटाइजर करने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाकर स्कूल आने की हिदायत दी । इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश तिवारी , अमरदास जांगड़े , श्रीमती निशा गुप्ता लक्ष्मण प्रसाद तिवारी श्रीमती कंचन ठाकुर ,नंद कुमार ध्रुव श्रीमती इंदिरा ढीढी ,उत्री कुर्रे भुनेश्वरी ध्रुव, गोविंद डहरिया ,डेरहा राम ध्रुव, हरिश्चंद्र यादव ,सूरज ढीढी, जितेंद्र कुमार डहरिया व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
