छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का जिले में प्रवास का कार्यक्रम*
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का जिले में प्रवास का कार्यक्रम*
गरियाबंद
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ का दिनांक 8 एवं 9 अगस्त 2021 के दौरा का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 8 अगस्त को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे विश्रामगृह महासमुंद पहुंचेंगे यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधि, विशिष्ट जन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे, दोपहर 12:30 बजे ग्राम बम्हनी विकासखंड एवं जिला महासमुंद तथा 2:00 बजे ग्राम मेमरा विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद पहुंच कर गौठान निरीक्षण एवं हरेली महोत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 3:30 बजे विश्रामगृह पिथौरा पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विशिष्ट जन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात करेंगे। शाम 6:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा। इसी तरह से 9 अगस्त को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:00 बजे राजिम, विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद पहुंचकर कुलेश्वरनाथ महादेव का दर्शन करेंगे, 11:45 बजे ग्राम पटेवा (नवापारा) विकासखंड अभनपुर, जिला रायपुर में पटेश्वरनाथ महादेव के दर्शन के लिए उपस्थित होंगे। दोपहर 12:30 बजे ग्राम चंपारण्य, विकासखंड अभनपुर, जिला रायपुर पहुंचकर चंपेश्वरनाथ महादेव का दर्शन पूजन करेंगे, 1:15 पर उनका आगमन ग्राम बम्हनी विकास खंड एवं जिला महासमुंद होगा यहां पर बम्हनेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करेंगे। दोपहर 2:00 बजे फिंगेश्वर, विकासखंड फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद पहुंचकर फणिकेश्वर नाथ महादेव का दर्शन पूजन करेंगे 2:30 पर उनका आगमन विश्रामगृह फिंगेश्वर होगा। यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधि, विशिष्ट जन, एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात करेंगे। अपरान्ह 3:15 पर पंचकोशी धाम,आदर्श गौशाला एवं शोध संस्थान फिंगेश्वर, विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में गौशाला का निरीक्षण करेंगे। शाम 4:00 बजे ग्राम कोपरा, विकासखंड राजिम, जिला गरियाबंद में कोपेश्वर नाथ महादेव का दर्शन पूजन करेंगे। शाम 5:00 बजे संतसिया भुवनेश्वरी शरण जी व्यास गौशाला सिरकट्टी आश्रम, विकासखंड छुरा, जिला गरियाबंद पहुंच कर गौशाला निरीक्षण एवं दर्शन पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:00 बजे गरियाबंद पहुंचकर भूतेश्वर नाथ जी के दर्शन पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।
