बेचने की फिराक मे घुम रहे थे दोनो आरोपी जब्त हीरे की कीमत लगभग 5,10,000 रूपये
मैनपुर पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता 32 नग हीरा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
बेचने की फिराक मे घुम रहे थे दोनो आरोपी जब्त हीरे की कीमत लगभग 5,10,000 रूपये
मैनपुर(गरियाबंद)
जिले के मैनपुर पुलिस को एक बार फिर हीरा तस्करी करने वाले को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है मैनपुर पुलिस की सक्रियता से हीरा बेचने की फिराक मे घूम रहे दो व्यक्ति को 32 नग हीरा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 5,10,000 रूपये बतायी जा रही है जब्त किया है एवं दोनो आरोपी के विरूध्द धारा 379, 34 भादवि 4 (21) माईनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय मे पेश किया गया है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंद राठौर, अति0पु0अधी0 संतोष महंतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार डाण्डे के नेतृत्व मे क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा- निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 07.08.2021 दिन शनिवार को दौरान जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झरियाबाहरा उखरूपारा पुलिया के पास देवभोग मुख्य मार्ग जाने का रास्ता के पास काले रंग के एक पल्सर मो0सा0 क्रमंाक सीजी 23 जे 9655 मे दो व्यक्ति ग्राम झरियाबाहरा बरदुला के पास खड़ा है अपने पास अवैध रूप से किमती पत्थर हीरा खनिज पदार्थ को चोरी कर बेचने के फिराक मे ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सुचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम झरियाबाहरा उखरूपारा पुलिया व मो0सा0 क्रमांक सीजी 23 जे 9655 के पास दो व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे घेरा बंदी कर पकड़े व पुछताछ किये पुछताछ करने पर अपना नाम सीताराम ध्रुव पिता नन्हे धु्रव उम्र 34 साल साकिन कोयबा थाना इंदागांव जिला गरियाबंद व मनबोध नेताम पिता श्याम लाल नेताम उम्र 35 साल साकिन ग्राम पायलीखण्ड थाना पायलीखण्ड जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर सीताराम धु्रव के जींस पैट के दाहिने जेब से एक कागज के पुड़िया मे लिपटा हुआ हीरा किमती पत्थर 15 नग एवं मनबोध नेताम के जींस पैंट के दाहिने जेब से एक कागज के पुड़िया में लिपटा हुआ हीरा किमती पत्थर 17 नग कुल 32 नग हीरा जैसे किमती खजिन पदार्थ किमती लगभग 5,10,000 रूपये का होना पाया गया तथा मो0सा0 सीजी 23 जे 9655 को अपना होना बताने पर धारा 91 जा0फौ0 के तहत् वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर आरोपी कृत्य धारा 379, 34 भादवि 4(21) माइनिंग एक्ट का घटित करना पाये जाने पर पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 53/2021 धारा 379, 34 भादवि 4 (21) माइनिंग एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार डाण्डे, सहयोगी थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी, अंगद राव, दिप्तनाथ प्रधान, चुड़मणी देवता, यादराम धु्रव, सुशील पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, दसरू नेताम, विक्रम साहु, रविकांत ठाकुर, बीरबल नेताम, चन्द्रशेखर ध्रुव, सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।

