सर्व आदिवासी समाज तहसील शाखा छुरा में आवश्यक बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सर्व आदिवासी समाज तहसील शाखा छुरा में आवश्यक बैठक

 सर्व आदिवासी समाज तहसील शाखा छुरा में आवश्यक बैठक



तेजस्वी/छुरा 

 सर्व आदिवासी समाज तहसील शाखा छुरा के आवश्यक बैठक स्थानीय परिषद भवन छुरा में रखी गयी थी। 

      अति आवश्यक बैठक में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक व प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर , सरपंच संघ ब्लाक छूरा के अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष व सरपंच कौशल सिंह ठाकुर, ध्रुव गोंड़ समाज छुरा राज के अध्यक्ष शिवदर्शन ध्रुव, सचिव देवनारायण ध्रुव के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ ।



     सर्व आदिवासी समाज के सगा जनो को संबोधित करते हुऐ सचिव देवनारायण ध्रुव ने कहा कि  9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को त्योहार  के  रुप में  मनाना है जिसके लिए  यह बैठक आहूत की गयी है वही अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर ने  सभी समाज बंधु को कार्यक्रम में सक्रीय रुप से  भाग लेने की बात कही।  सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा ने सभी आदिवासी सरपंचो से आग्रह किया कि सभी पंचायतों का विश्व आदिवासी दिवस मे भारी संख्या में  योगदान होना चाहिए।ध्रुव गोंड़ समाज छुरा राज के अध्यक्ष शिवदर्शन ध्रुव ने कहा की सभी सर्कलो से अधिक संख्या में समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित होने आश्वासन दिया। सर्व आदिवासी समाज समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि 9अगस्त आदिवासियों के दीपावली हैं। इस दिन पूरे विश्व में आदिवासी समाज बडे़ ही धूम धाम से त्योहार मनाते है। घरो में  दीपोत्सव कर अपने ईष्ट देव की पूजा अराधना कर सूख संबँद्धिके कामना करते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने शोषित, पीडित, वेरोजगारी, अशिक्षा जैसे अनेक समस्याओं से संघर्ष कर जनजातिय समाज 9अगस्त को विशेष रुप से अपनी संवैधानिक अधिकार को शासन प्रशान से अपनी पीड़ा रख सकते हैं। अर्थात 9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित कर हमे स्वतंत्रता का अधिकार दिया है, इस विश्व आदिवासी दिवस को जनजाति समाज उस दिन पूरे विश्व  में दीपोत्सव के रुप में  मनाते है। वही आदिवासी जन समुदाय को प्रत्येक घरों में  दीपक  जलाने तथा गाँव गौरा चौरा में  गाँव के वरिष्ठ के हाथों सतरंगा झंडा रोहण करने, समाजिक सर्कल व राज के भवनों में  भी दीपक जलाकर ध्वजारोहण  करने का आग्रह किया। 



       इस महत्वपूर्ण बैठक में  सर्व आदिवासी समाज के सरपंच, अधिकारी, कर्मचारी, पदाधिकारी महिला एवं युवा प्रभाग के पदाधिकारी गण सहित सर्व समाज के सजातीय बंधु गण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads