*कन्या स्कूल अभनपुर को दान में मिला हाईटेक सेनेटाइजर मशीन*
*कन्या स्कूल अभनपुर को दान में मिला हाईटेक सेनेटाइजर मशीन*
अभनपुर-
कोरोना के कारण प्रदेश में स्कूल कालेज अभी बन्द है शासन के द्वारा 02अगस्त से स्कूल को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए एवं समुदाय से सहमति के साथ आवश्यक सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खोलने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है । कक्षा 10वीं एवं 12 वीं को प्राथमिकता के साथ पहले ओपन किया जाएगा ।चूंकि अभी भी कोरोना पूरी तरह से समाप्त नही हुए है अतः बच्चों को कोरोना कोरोना से सुरक्षित रखना स्कूलों के लिए एक बड़ी चुनौतियां है ऐसे में समुदाय का थोड़ा सा भी सहयोग स्कूल के लिये बहुत मायने रखता है शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय में कोरोना के बचाव हेतु उनके प्रयास से सिद्धिविनायक ग्रुप रायपुर के अविनाश शुक्ला एवं यश जैन रायपुर के द्वारा हाईटेक सेनेटाइजर मशीन जिसमे मशीन को बिना टच किये सेंसर के द्वारा आसानी को सेनेटाइज किया जा सकता है यह मशीन बिजली एवं बिना बिजली के भी काम करेगा इस मशीन की बाजार में मूल्य लगभग चालीस हजार रुपये की है जिसे सिद्धिविनायक ग्रुप ने मानवता दिखाते हुए कोरोना बीमारी फिर सेन फ़ैले इस उद्देश्य के साथ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर को दान देकर सामुदायिक सहभागिता की एक मिशाल कायम किया है जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू ,व्याख्याता पी.आर.तारक, बी.एल.दुबे, भोला राम साहू ,खेमराज कुम्भकार,सुमेख पटेल,दौलत राम ध्रुव, आर.एल.तारक,राजन बघेल,एस. आर साहू समेत समस्त स्टाफ ने सिद्धिविनायक ग्रुप को धन्यवाद ज्ञापित किये है ।
