*खरेंगा दोनर जोरातराई मार्ग मैं मुरमीकरण नहीं कर बजरी गिट्टी से गड्ढे फीलिंग
*खरेंगा दोनर जोरातराई मार्ग मैं मुरमीकरण नहीं कर बजरी गिट्टी से गड्ढे फीलिंग*
जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी
ग्राम कोलियरी से लेकर जोरातराई सेलदीप तक जगह जगह गड्ढे होने के कारण रोड की दशा बहुत ही दैयनी हो चुका है जिससे इस रोड में लोगों का चलना दूभर हो गया है आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं एवं कई लोग अपने इस रोड की दुर्दशा के वजह से एक्सीडेंट से अपनी जान गवा चुके हैं कई बार धरना आंदोलन चक्का जाम होने के बावजूद शासन प्रशासन ने इस रोड के निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जिससे लगातार इस क्षेत्र की जनता का आक्रोश शासन प्रशासन के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है यह क्षेत्र खनिज उत्खनन होने के कारण रात दिन हैवी वाहनों का आना जाना लगा रहता है अब तो दूसरे प्रदेशों से 16 चक्का 18 चक्का 20 चक्का का गाड़ी भी आना चालू हो गया है जो इस रोड मैं चलने की अनुमति नहीं होने के बावजूद हैवी वाहनों का आना-जाना लगातार लगा हुआ है।
इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण रोड के हालत लगातार खराब होते जा रहे हैं इस क्षेत्र के विभिन्न गांव में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल रोड में ही संचालित है जिससे आसपास के हमारे बच्चे बच्चियां एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का लगातार आना जाना होता है वर्तमान समय तीज त्यौहार का है जिससे इस रोड से काफी मात्रा में लोगों का आना जाना होना है दुर्घटना होने से आशंकित जनमानस में भय की स्थिति व्याप्त है वर्तमान में जानकारी लगा है कि इस रोड में मुरूम से गड्ढे फिलिंग कराने का कार्य योजना पी डब्ल्यू विभाग के द्वारा बनाया गया है जो वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए उचित नहीं है इससे रोड में पूरी तरह से दलदल की स्थिति निर्मित हो जाएगी अतः मुरूम के जगह बजरी एवं डस्ट गिट्टी से गड्ढे फीलिंग कराकर लोगों के आवाजाही चलने लायक रोड को रिपेयरिंग तत्काल प्रभाव से करवाने की कृपा करें अगर यह कार्य हफ्ता 10 दिन के अंतर्गत नहीं होता है तो क्षेत्र के जनमानस के विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधि ग्राम प्रमुख सरपंचों एवं नागरिकों के द्वारा विशाल जन आंदोलन अपने परिवार एवं जनता की सुरक्षा के लिए करने बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदेही विभाग एवं शासन प्रशासन की होगी।



