बिजली दर बढ़ाकर राज्य सरकार ने लोगों पर और आर्थिक बोझ लादा-किरण ढीढी
बिजली दर बढ़ाकर राज्य सरकार ने लोगों पर और आर्थिक बोझ लादा-किरण ढीढी
आरंग-
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने घरेलू बिजली दरों में 6 परसेंट से 10 परसेंट तक वृद्धि करके प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर और आर्थिक बोझ ला दिया है, भाजपा नेत्री किरण ढीढी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश में बिजली बिल को हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई भूपेश सरकार विद्युत नियामक आयोग ने आम उपभोक्ताओं के बिजली दरों में प्रति यूनिट 48 पैसे की वृद्धि करके प्रदेश की जनता के साथ पुनः वादाखिलाफी की है, एक ओर जहां प्रदेश की जनता करुणा संक्रमण से जूझ रही है, महंगाई की मार से त्रस्त है, छोटे एवं लघु उद्योग धंधों के बंद होने से लोगों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है, ऐसे समय में बिजली दरों को बढ़ाना किसी भी प्रकार से तर्कसंगत नहीं है, भाजपा नेत्री किरण ढीढी ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि से निम्न एवं मध्य वर्गी तबके सर्वाधिक प्रभावित होगा। प्रदेश के उपभोक्ता पिछले ढाई वर्ष से अघोषित बिजली कटौती करने से प्रदेश की जनता त्रस्त है। लोगों को पर्याप्त अच्छी सर्विस भी नहीं मिल रहा है ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार तत्काल बिजली दरों में की गई मूल्यवृद्धि को वापस लेकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें।
