हरेली तिहार के अवसर पर गौठानों मे पारंपरिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन,ग्राम बोरसी में श्री अमितेश शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हरेली तिहार के अवसर पर गौठानों मे पारंपरिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन,ग्राम बोरसी में श्री अमितेश शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि

हरेली तिहार के अवसर पर गौठानों मे पारंपरिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन,ग्राम बोरसी में श्री अमितेश शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि



 गरियाबंद 

जिले में 08 अगस्त को  हरेली तिहार के अवसर पर गौठानों मे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित  किया जाएगा ।। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि  हरेली के अवसर पर जिले के  सभी  गौठानो में पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया  जाएगा । फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बोरसी  के गोठान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल होंगे । यहां कार्यक्रम  दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होगा । साथ ही जिले के  गोठानों में भी प्रातः 11:00 बजे से पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा  ।

इस त्यौहार में गोठान समिति के सदस्य, महिला समिति, ग्रामीण जन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे ।जिसके अंतर्गत पारंपरिक खेल  और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  

 उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेष में गत वर्ष  20 जुलाई 2020 हरेली पर्व के अवसर पर ही गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हुआ था। गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण के साथ ही  जिले की महिला स्व सहायता समूह को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में गौठान प्रबंधन समिति, स्व सहायता समूह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गौठान की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों के सुरक्षा हेतु पशुओं को गौठान में नियमित रूप से लाने हेतु पशु पालकों को प्रोत्साहित किया जावे। गौठान में क्रय किये जा रहे हैं गोबर, उत्पादित जैविक खाद, सुपर कंपोस्ट, के रख रखाव एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंधन तथा छायादार चबूतरा, तिरपाल आदि के माध्यम से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट के फसल में उपयोग एवं फायदे के संबंध में कृषकों को प्रेरित किया जाएगा।  

इस दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads