मार्मिक घटना---- नम आंखों से दी विदा,बहनों ने भाई की मृत देह पर बांधा राखी,माहौल हुआ गमगीन,देखने वालों की आँखों से छलक गए आँसू
मार्मिक घटना---- नम आंखों से दी विदा,बहनों ने भाई की मृत देह पर बांधा राखी,माहौल हुआ गमगीन,देखने वालों की आँखों से छलक गए आँसू
*बिलासपुर*
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व राखी को अभी कुछ दिन बाकी है , ऐसे में यदि भाई की मृत्यु हो जाए तो उन बहनों के लिए दुख का पहाड़ टूट जाता है । बहने दुनिया में सबसे ज्यादा अपने भाई को प्यार करती है ऐसे में भाई की मौत हो जाए तो उन बहनों का हाल बेहाल हो जाता है।
मुंगेली जिले में रहने वाले अजय बजाज की 4 तारीख की शाम हृदय आघात से मौत हो गई और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए तखतपुर पैतृक ग्राम लाया गया और 5 तारीख को उनका अंतिम संस्कार किया गया । अजय बजाज की चार बहने हैं जिनमें से एक बहन जगदलपुर में रहती है और बाकी तीन बहन बिलासपुर जिले और आसपास के जिले में रहती हैं । जगदलपुर में रहने वाली बहन तो को क्रियाकर्म के लिए नहीं पहुंच पाई लेकिन अजय बजाज की तीन बहन रश्मि , तुलसी और महक क्रियाकर्म में पहुंच गई । भाई के मृत देह को देखकर तीनो बहने शोक में डूब गई । भाई के क्रियाकर्म के दौरान जब घर से ले जाया जा रहा था तो तीनो बहनों को आखरी बार भाई का चेहरा दिखाया गया । इस दौरान आसपास के लोग भी मौजूद थे और रिश्तेदार तीनों बहनों को संभाले हुए थे , लेकिन अचानक ही तीनों बहन को याद आया कि कुछ समय बाद राखी का पर्व है और इस राखी अब वह अपने भाई को रक्षा सूत्र नहीं बांध पाएंगे तभी बहनों ने फैसला किया कि भाई के मृत देह को आखरी बार रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें अंतिम विदा करेंगे । तीनों बहनों ने बारी-बारी कर भाई अजय के मृत देह को राखी बांधा और अंतिम बार दर्शन कर उन्हें अंतिम यात्रा के लिए जाने दिया ।
*बहनों ने राखी बाँधा तो सभी की आँखों से निकले आंसू*
अमृत भाई के कलाई पर जब उनकी तीनों बहन एक-एक कर राखी बांधी तो रिश्तेदार और अंतिम क्रिया में आए लोगों की आंखों से आंसू छलक गए जिस तरह भाई बहन एक दूसरे को प्यार करते थे और बहन राखी बांधकर भाई से अपनी रक्षा करने का आशीर्वाद लेती थी उस पल को याद कर लोगों की आंखों से आंसू तो निकल ही गए साथ ही लोगों ने कहा कि भाई बहन का प्यार सच में इतना महान होता है कि भाई की मौत के बाद भी बहन को इंतजार रहता है कि काश उनका भाई आ जाए ।

