*1 वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली बेटी को मायके वाले जबरदस्ती ले जाने की कोशिश में किया आपने दामाद पर वार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*1 वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली बेटी को मायके वाले जबरदस्ती ले जाने की कोशिश में किया आपने दामाद पर वार*

 *1 वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली बेटी को मायके वाले जबरदस्ती ले जाने की कोशिश में किया आपने दामाद पर वार* 




जितेंद्र महमल्ला/ धमतरी 


प्रेम विवाह करने वाली बेटी को जबरन घर ले जाने की कोशिश में दामाद पर वार करने वाली मां सहित चार लोगों को रुद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 सिवील लाइन रुद्री थाना क्षेत्रा के मुड़पार निवासी किशोर सेन पिता मानुलाल उम्र 28 वर्ष जो कि 1 वर्ष पहले भिलाई की रहने वाली लड़की प्रीति दुबे से एक दूसरे की सहमति से प्रेम विवाह कर अपने परिवार के साथ मुड़पार में रह रहे थे। विवाह के बाद से ही लगातार युवती के मायके पक्ष से युवती की माँ, मामा, भाई वगैरह बार बार युवती व उसके पति पर जबरदस्ती दबाव बनाकर  युवती के मना करने पर भी घर वापस लाने की कोशिश कर रहे थे।  इसी दौरान पुनः4 सितंबर की रात युवती के मायके पक्ष से युवती की माँ गायत्री दुबे , भाई मोहित तिवारी, नीरज दुबे व मामा राजेश्वर त्रिवेदी एक राय होकर  11 बजे रात्रि मुड़पार गांव प्रार्थी किशोर सेन के घर के अंदर जबरदस्ती प्रवेश कर युवती को घर वापस ले जाने की बात करते हुए अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ लाये डंडे से किशोर सेन के ऊपर वार किये जिससे प्रार्थी के सिर पर चोट आई थी ।

थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि प्रार्थी की सूचना पर थाना रुद्री में तत्काल घटना रात में ही चारो आरोपियों -गायत्री दुबे, नीरज दुबे, मोहित तिवारी व राजेश्वर त्रिवेदी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रुद्री में धारा 452, 294,506,323,34 भादवि के तहत FIR पंजीबद्ध कर आज रविवार को सभी चारों आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड हेतु पेश किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads