*मामूली बात पर बेटे ने माँ को कमरे में बंद कर ऐसे मारा कि हो गई मौत,करेली बड़ी चौकी के ग्राम दमकाडीह की घटना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मामूली बात पर बेटे ने माँ को कमरे में बंद कर ऐसे मारा कि हो गई मौत,करेली बड़ी चौकी के ग्राम दमकाडीह की घटना

 *मामूली बात पर बेटे ने माँ को कमरे में बंद कर ऐसे मारा कि हो गई मौत,करेली बड़ी चौकी के ग्राम दमकाडीह   की घटना






राजेन्द्र साहू/मगरलोड

मिली जानकारी अनुसार मगरलोड थाना के करेली बड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम दमकाडीह में कलयुगी बेटे ने माँ ने काम में जाने के लिए कहा तो गुस्सा में आकर ऐसे मारा कि मां की मौत हो गई।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

करेली बड़ी पुलिस चौकी के अनुसार ग्राम दमकाडीह निवासी यशोदा निषाद पति  राजेन्द्र निषाद उम्र 50 वर्ष का अपने बड़े बेटा मानव निषाद को कुछ काम धंधा नही किये जाने की बात पर कुछ कहासुनी हो गयी।जिसके चलते आरोपी बेटा मानव ने आवेश में कर अपने घर के सभी दरवाजों को बंदकर अपने माँ को जमीन में घसीट घसीट मारा गया। तभी बंद कमरे से मृतिका की चिल्लाने के आवाज आई कि  उनके ही बेटा के द्वारा मारपीट किया जा रहा है। 

चिल्लाने की आवाज को सुनकर मौके पर कुछ ग्रामीण कमरे में पहुँचे तो यशोदा निषाद लोहे के पलंग के पास बेहोश बड़ी थी। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया।गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करेली बड़ी चौकी प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि आरोपी बेटे मानव निषाद के खिलाफ अपराध 302 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads