अभनपुर के नवाचारी शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
अभनपुर के नवाचारी शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
अभनपुर
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया 05 सितम्बरको शिक्षक दिवस के दिन राजधानी के आर.डी.तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडीयम स्कूल रायपुर में शिक्षा मड़ई काआयोजन किया गया जिसमें राज्य के चुनिंदा नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हुआजिसका अवलोकन माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री में किया एवं कोरोना काल में शिक्षा का अलख जगाने वालेशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना किया l
शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अभनपुर के नवाचारीशिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने ऑनलाइन क्लास एवं ऑनलाइन साइंस मिलाकर लगभग 500 मीटिंग बनाए जिसमेंलगभग 40000 बच्चों ने भाग लिया शिक्षक ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए है l इसी कड़ी में शासकीय पूर्वमाध्यमिक शाला चेरियाँ के शिक्षक बसंत कुमार दीवान ने अनेक कार्य अपने स्कूल के बच्चों के लिए किए है हाल हाईमें बसंत दीवान को वोडाफ़ोन की ओर से एक लाख का सम्मान राशि भी प्राप्त हुए है l शासकीय हाई स्कूल के शिक्षकबसंत कुमार साहू को उनके बेहतर अध्यापन कार्य के लिए नवाचारी शिक्षक सम्मान प्राप्त हुए है l
तीनो शिक्षकों नेअपने इस उपलब्धि का श्रेय ज़िला शिक्षा अधिकारी रायपुर अशोक नारायण बंजारा ,एम.शुधीश सहायक संचालकसमग्र शिक्षा रायपुर को दिए है lअभनपुर के तीनो शिक्षकों का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर विकासखंड शिक्षाअधिकारी अभनपुर एम.मिंज ,विकासखंड स्रोत समन्वयक भागीरथी बघेल ,आर.के .साहू प्राचार्य कन्या अभनपुर सहितब्लॉक के सभी शिक्षकों ने बधाई दिए है l


