*राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में चयन हुए छत्तीसगढ़ के मगर लोड ब्लॉक के तेजस्वी यादव*
*राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में चयन हुए छत्तीसगढ़ के मगर लोड ब्लॉक के तेजस्वी यादव*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
, ग्राम अमलीडीह निवासी व भाजपा आर.टी.आई जिला कार्यकारिणी सदस्य एकेश्वर यादव की पुत्री तेजस्वी यादव ने खेल दिवस पर रायपुर में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता महिला वर्ग में पहला गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह 29 अगस्त को दुर्ग में आयोजित 55 किलो महिला वर्ग कुश्ती राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ियों को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त की और उनका चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है।
ज्ञात हो कि तेजस्वी यादव पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में हमेशा मेहनती रही है। उन्होंने सन 2017 में कुरूद में आयोजित महिला वर्ग के कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर रही। मेधावी छात्रा तेजस्वी ने 2017 में ही अमृतसर पंजाब में नेशनल म्यूजिकल में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। वर्तमान में मेधावी छात्रा राधाबाई बालिका महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। मेधावी छात्रा तेजस्वी यादव ने प्रखर समाचार से चर्चा में बताया कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखती हुई खेल प्रतियोगिता में भाग लेती रहेगी। एनसीसी ज्वाईन कर आर्मी में जाकर देश सेवा में जाना चाहती है।
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर शिक्षक डीके कोठारी,सुरेश देवांगन,टुकेश्वर पांडे,सीपी साहू,सरपंच तेजिन बाई कंवर,सचिव हेमलाल यादव,भीखम नाग,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकमचंद साहू,भाजयुमो उपाध्यक्ष नेमू निषाद,रिकेन्द्र कंवर,उत्तम बोर्झा,भुनेश्वर कंवर,डीहू राम निर्मलकर,गोपाल निषाद,पवन निषाद आदि ने बधाई दी है।
