धरसींवा क्षेत्र में गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धरसींवा क्षेत्र में गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित

 धरसींवा क्षेत्र में गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित



सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

  *शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पावन ग्राम सड्डू के हृदय स्थल *गुडिचौरा* "राम मंदिर प्रांगण" में ऐतिहासिक रूप से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

  इस अवसर पर श्री सूर्यदिन कुर्रे जी जो विगत कोरोना काल मे माध्यमिक शाला सड्डू से सेवा निवृत्त हुए का विदाई समारोह के रूप में  सम्मान भी किया।

 *श्री अशोक कुमार वर्मा जी* तरपोगी शाला में अध्ययन कर तरपोगी शाला में अध्यापन की सेवा शुरू की पदोन्नति होकर कशडोल से अभी-अभी मुख्यमंत्री अलंकरण से सम्मानित हुए, मंच से सम्मानित किया गया।

 *श्री सेवकराम वर्मा जी* निनवा जो शुरू से आखरी तक ग्राम भूमिया शाला से सेवानिवृत्त हुए का सम्मान

 *श्री टेकराम वर्मा जी* किरना वासी सेवानिवृत शिक्षक का सम्मान



 *श्री ऋषि कुमार वर्मा* "बइगा जी" निनवा का सम्मान,जिसका की आज जन्म दिन केक काटकर बधाई दिए।

कार्यक्रम में सम्मानिया श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा जी जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर

श्री टंकराम वर्मा जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर

श्री रतन चंद निषाद जी जनपद

श्री नरेन्द्र यादव जी सरपँच सड्डू

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कृषि प्रकोष्ठ के श्री सालिक राम वर्मा जी

प्रदेश कांग्रेस सेवा दल महामंत्री श्री बुलाकी वर्मा जी, मनवा कुर्मी धरसींवा राज के कोष मंत्री, श्रीमती डोमेश्वरी के पिता श्री नेतुराम वर्मा जी, आसपास के जनप्रतिनिधि, गांव के गणमान्य नागरिक तथा जय हिन्द ग्रुप के सम्मानीय सदस्यों की विशाल भीड़ ने कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद उठाये।

कार्यक्रम संयोजन धर्मेन्द्र वर्मा ने की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads