*कुरुद ब्लॉक कांग्रेसियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान*
*कुरुद ब्लॉक कांग्रेसियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान*
जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा आज नगर व क्षेत्र के गौरव रहे सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।रविवार को कांग्रेस भवन कुरुद में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले गुरुजनों का तिलक वंदन व शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न स्व.डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में किये गए अब तक के योगदान को याद किया गया।तदुपरांत नगर के शिक्षक रत्न के रूप में सेवा दे चुके सीएल विश्वकर्मा, रामायण लाल साहू,सीआर साहू,कमलेश प्रसाद तिवारी,हकीम खां,बोधन सिंह ध्रुव,विजय शंकर शुक्ला, जेवियर खेस्स,चोखेलाल साहू,एचआर साहू आदि का सम्मान किया गया।इसी तरह प्रहलाद चन्द्राकर,थानेश्वर तारक व वर्तमान में शिक्षक के रूप में वर्तमान में सेवारत मुकेश कश्यप का भी सम्मान किया गया।
मंच को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के शिक्षक रत्नों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके अभूतपूर्व योगदान व सेवाकाल के दौर को याद करते हुए इसे अविस्मरणीय पलो में से एक बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने अपने छात्र दौर के समय को याद करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन व प्रेरणाओ को याद किया।
अधिवक्ता रमेश पांडेय ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए गुरु के व्यापक अर्थ का वर्णन कर हुए उसे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला मार्गदर्शक बताया।
कार्यक्रम का सञ्चालन कर रहे सभापति मनीष साहू ने शिक्षक के महत्व को वर्णित कर जींवन में शिक्षकों द्वारा दिये जा रहे सन्देशो को जींवन में आत्मसात करने की बात कही।मंच को अन्य कांग्रेसजनो ने भी सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम में सम्मानीत हो रहे सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को याद करते हुए अपने समय के पढाए विद्याथियो
के योगदान का वर्णन किया,साथ ही मंच को सम्बोधित करते हुए जींवन में गुरुजनों द्वारा दी गयी शिक्षा को जींवन में आत्मसात करने की बात पर बल दिया।आभार प्रदर्शन जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमाशंकर वाजपेयी, गीताराम सिन्हा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,जनपद सभापति रविन्द्र साहू,जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चंद्राकर,मिलन साहू
,निरंजन साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री
पप्पू राजपूत,महामंत्री लव चन्द्राकर, पंकज जोशी,जितेंद्र जोशी,तुलसीराम साहू,खुमान पाल,जगतपाल साहू,रविशंकर जांगड़े,नेतराम साहू,जीवनदीप स्वास्थ्य समिति सदस्य सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू,तुलसी साहू सहित बड़ी सँख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
