*विश्वासघात:दूसरे के लाखों रुपए के सोने के गहनों को रखी गिरवी,उड़ाए पैसे,फरार महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विश्वासघात:दूसरे के लाखों रुपए के सोने के गहनों को रखी गिरवी,उड़ाए पैसे,फरार महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

 *विश्वासघात:दूसरे के लाखों रुपए के सोने के गहनों को रखी गिरवी,उड़ाए पैसे,फरार महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही





 जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


शहर क्षेत्रांतर्गत महिमा सागर वार्ड निवासी महिला ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आधारी नवागांव वार्ड निवासी गंगा बांधे से उसकी पुरानी जान पहचान होने के कारण उस पर विश्वास करती थी। इसी बीच गंगा बांधे द्वारा प्रार्थिया से उसके गहने कुछ दिन के लिए उपयोग हेतु मांगकर बिना बताए बदनीयती से उसके गहनों को ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखकर रुपए प्राप्त कर डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी गहने वापस नहीं की। उक्त रिपोर्ट पर आरोपिया गंगा बांधे के विरुद्ध धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार करने निर्देशित किया। एएसपी निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन व डीएसपी अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने अपनी टीम के साथ आरोपिया के घर में दबिश दी, किंतु अपराध दर्ज के पूर्व से ही आरोपिया घर से फरार होने से पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया। 

         इसी दरमियान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपिया गंगा बांधे अपने पति के साथ रायपुर में है।तत्काल टीम रवाना किया गया। उक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर रायपुर से आरोपिया गंगा बांधे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपिया ने प्रार्थिया को विश्वास में लेकर उसके लाखों रुपए के सोने के गहने लेना तथा उक्त गहनों को धमतरी के ज्वेलरी शॉप में गिरवी रखकर रुपए प्राप्त कर व्यक्तिगत उपयोग करना बताई। आरोपिया की निशानदेही पर ज्वेलरी शॉप में गिरवी रखे गए सोने के गहनों को बरामद किया गया है। आरोपिया गंगा बांधे पति गोविंद बांधे उम्र 28 वर्ष आधारी नवागांव वार्ड एफसीआई गोदाम के सामने धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



यह भी जानकारी मिली है कि आरोपिया ने प्रार्थिया के अलावा शहर के अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाई है, जिसके संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोन के नाम पर भोले भाले लोगों से पैसा भी हड़प चुकी है। गहने गिरवी रखने के वक्त ज्वेलरी संचालक को भी तस्दीक करना चाहिए था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads