*श्री एम. सुधीश, सहायक संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय-रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा मिडिल स्कूल चेरिया, अभनपुर का आनलाईन किया आकस्मिक निरीक्षण*
*श्री एम. सुधीश, सहायक संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय-रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा मिडिल स्कूल चेरिया, अभनपुर का आनलाईन किया आकस्मिक निरीक्षण*
*अभनपुर* -
राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ से श्री एम.सुधीश सर ,सहायक संचालक द्वारा विकास खंड अभनपुर के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चेरिया का आकस्मिक आनलाईन निरीक्षण किया गया ।
लगभग 40 मिनट तक 30 से 40 बिंदु पर शिक्षक एवं बच्चों से सीधा आनलाईन के माध्यम से निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत मुख्यतः शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीका, गतिविधियों द्वारा अध्यापन कार्य का अवलोकन, विद्यार्थी विकास सूचकांक के आधार पर सीधा बच्चों को आनलाईन गणितीय तर्क शक्ति, सामाजिक विज्ञान के प्रयोग कर अध्यापन कार्य का तथा सीधे सवाल-जवाब कर,मुस्कान पुस्तकालय का प्रयोग, अटल टिंकर लैब का प्रयोग, प्रिंट रीच वातावरण , हस्त पुस्तिका निर्माण, प्रोजेक्ट वर्क, बच्चों मे तकनीकी शिक्षा का विकास, एनएएस परीक्षा की तैयारी, प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी,शाला सुरक्षा, विद्यार्थी स्वच्छता, पेय जल ब्यवस्था, मध्याह्न भोजन, कोविड-19 के नियमों का पालन आदि पर आनलाईन निरीक्षण किया गया।
विद्यालय में उपस्थित शिक्षक श्रीमती सावित्री शुक्ला- प्रधान पाठक , श्री लक्ष्मीनारायण शुक्ला, बसंत दीवान, लक्ष्मी ठाकुर एवं संकुल समन्वयक श्री यश्वंत साहू आनलाईन उपस्थित थे।