फिर किया तेंदुआ ने ग्राम कोचेना में एक महिला का शिकार,इससे पहले भी दो बच्चों का किया गया शिकार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

फिर किया तेंदुआ ने ग्राम कोचेना में एक महिला का शिकार,इससे पहले भी दो बच्चों का किया गया शिकार

 तेंदुए ने फिर किया एक महिला का शिकार,आदमखोर तेंदुआ पहले भी दो बच्चों को बना चुका है, अपना शिकार



फिर किया तेंदुआ ने ग्राम कोचेना में एक महिला का शिकार,इससे पहले भी दो बच्चों का किया गया शिकार


गरियाबंद

 जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम कोचेना की एक वृद्ध महिला का शिकार आज बुधवार के शाम तेंदुआ के द्वारा शिकार किया गया जिससे महिला की मौत हो गई ।वही मृत महिला की बेटी ने जानकारी देते हुए बताई की मृत महिला थानवारीन बाई कमार शाम को अपने घर के पीछे ही शौच के लिए गई थी उसी दौरान तेंदुआ आया और वृद्ध महिला को उठा ले गया इस घटना को गाँव के कुछ लोग और परिजनों ने देखा तब गाँव मे हल्ला किये और घटना की जानकारी वन विभाग को दिए ,तब वनविभाग और ग्रामीणों के द्वारा वृद्ध की तलाश किया गया और रात 8 बजे के लगभग महिला का शरीर और सिर अलग अलग पाया गया । इससे पहले भी एक वर्ष पहले एक बच्चे को और दो माह पूर्व भी एक बच्चे का शिकार कर उन्हें मारा गया है ,इसके चलते गाँव मे दहशत का माहौल देखा जा रहा है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads