*बेलटुकरी के रामलीला व दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए रोहित साहू व चंद्रशेखर साहू*
*असत्य कितना भी बलशाली हो जीत सदैव सत्य की होती है : रोहित साहू*
*बेलटुकरी के रामलीला व दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए रोहित साहू व चंद्रशेखर साहू*
*राजिम :-*
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटुकरी के आबादीपारा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजयादशमी एवं रामलीला का आयोजन धूमधाम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 रोहित साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 चंद्रशेखर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भावना रामप्रकाश देवांगन सरपँच ग्राम पंचायत बेलटुकरी, धनंजय साहू उपसरपंच,पुराणिक साहू पूर्व सरपँच,घनश्याम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, संतोष हिरवानी कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना सिखाती है। असत्य कितना भी बलशाली हो जीत हमेशा सत्य की ही होती है।
अधर्म और अहंकार का नाश रावण की तरह एक दिन हो ही जाता है।हमें समरसता के भाव से मिलजुल कर गांव के विकास के लिए चिंतनशील रहना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने सभी को अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवनचरित्र हम सभी के लिए प्रेरणादायी है जो हमें जीवन में धैर्य,अनुशासन और त्याग की प्रेरणा देती है। हम सबको न्याय के पथ पर अग्रसर होकर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को आत्मसात करना चाहिए।अन्याय और दमन का नाश हर युग में होता आया है।इस अवसर पर महेंद्र देवांगन, भगवात साहू,खेलन साहू,कमलनारायण देवांगन,तुकाराम तारक, अरुण हिरवानी,शंकर तारक, रेवा साहू,सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।