सहायक प्राध्यापक लोमस कुमार साहू रचनाकार सम्मान से सम्मानित
सहायक प्राध्यापक लोमस कुमार साहू रचनाकार सम्मान से सम्मानित
रायपुर
शहर के प्रतिष्ठित साहित्यिक और सामाजिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा ग्राम पोड़ निवासी श्री लोमश कुमार साहू सहायक अध्यापक सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा राजिम को लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वागीश्वरी रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजधानी रायपुर में आयोजित रचनाकार सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। नवोदित रचनाकार के रूप में विशेष पहचान बनाने वाले श्री लोमश कुमार साहू कविता कहानी के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर भी आलेख लेखन करते है। अब तक इनके द्वारा रचित प्रमुख कविताओं में जैसे बस चलता चला चल, कुदरत का करिश्मा, मजबूर किसान, मोर बचपन,मइके के सुरता, ये तो घना अंधेरा है, आओ चलो कुछ नया करे,स्वतंत्रता के आंगन में जातिवाद का अंधेरा क्यो,आओ मिलकर रक्षा बंधन मनाए, कोरोना के टिका लगावव जी,कुदरत का कहर,मौन हूँ पर बेजुबाँ नही, क्या कोई मुझे बताएगा ,जरा सी सोच जरा सी कोशिश,महिला सशक्तिकरण (बात कहने की नहीं करने की है) समय सोच और कार्य (कहानी)समय की मार(कहानी) प्रमुख है। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक स्वाभिमान सम्मान, पर्यावरण मित्र सम्मान से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं । विविध सामाजिक साहित्यिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रुप से आप कार्य करते हैं एवं पर्यावरण जागरूकता महिला सशक्तिकरण नशा मुक्ति अभियान जैसे विविध कार्यों मैं भी एक मार्गदर्शक और निर्देशक की भूमिका वहन करते हैं ।इस विशेष उपलब्धियों के लिए सहकर्मियों मित्रों एवं गांव के वरिष्ठ जनों द्वारा व बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यूं ही निरंतर साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में इसी प्रकार से आगे बढ़ते रहने के लिए शुभ संदेश प्रेषित किए हैं।