सफलता की कहानी--सफलता के लिए सुविधाओं की नही बल्कि कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। ऐसा ही एक कारनामा गरियाबंद के शिवलाल निषाद ने कर दिखाया
सफलता की कहानी--सफलता के लिए सुविधाओं की नही बल्कि कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। ऐसा ही एक कारनामा गरियाबंद के शिवलाल निषाद ने कर दिखाया
वीडियो
गरियाबंद
अपने नाम पर जारी डाक टिकट को हाथों में पकड़े बैठा ये शख्स गरियाबंद जिले के देवभोग का शिवलाल निषाद है। डाक संचार विभाग ने उनके नाम पर ये डाक टिकट जारी की है। प्रदेशभर के 500 एजेंटों में से एक शिवलाल ने एक वर्ष में 4 करोड़ से अधिक की डाक बीमा पॉलिसी बेचने पर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल है। उनकी इस उपलब्धि पर डाक संचार विभाग ने उन्हें 15 हजार के नगद पुरस्कार के अलावा उनके नाम पर डाक टिकट जारी कर सम्मानित किया है।
-वैसे एक पिछड़े इलाके से ताल्लुक रखने वाले शिवलाल के लिए यह उपलब्धि हासिल करना इतना आसान नही था। क्योकिं शिवलाल जिस इलाके से आते है वह इलाका आर्थिक दृष्टि से तो पिछड़ा हुआ है ही इसके अलावा बुनियादी सुविधायें भी नही के बराबर है। शिवलाल को सबसे बड़ी दिक्कत बीएसएनएल नेटवर्क का ठीक से काम नही करने के कारण होती थी। कई-कई दिनों तक लिंक फेल रहने के कारण ग्राहकों की समय पर क़िस्त जमा करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। शिवलाल को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, क़िस्त जमा करने के लिए उसे ओडिसा के धर्मगढ़ तक जाना पड़ता था।
सिमटते जा रहे डाक संचार विभाग के लिए ग्रामीण इलाके से इतनी बड़ी रकम की पॉलिसी मिलना किसी शुभ संकेत से कम नहीं है। विभाग को अपना पुराना रुतबा हासिल करने के लिए अपडेट होना बहुत जरूरी है।