प्रान्तीय मुख्यालय राजिम में महिला प्रकोष्ठ के मनोनयन में पहुंचे संसदीय सचिव यादव,चुनाव में महिलाओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रान्तीय मुख्यालय राजिम में महिला प्रकोष्ठ के मनोनयन में पहुंचे संसदीय सचिव यादव,चुनाव में महिलाओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान

 प्रान्तीय मुख्यालय राजिम में महिला प्रकोष्ठ के मनोनयन में पहुंचे संसदीय सचिव यादव,चुनाव में महिलाओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान 


 

  * रायपुर राज की श्रीमती ललिता यादव बनी प्रदेश अध्यक्ष      

  राजिम :-

 ठेठवार यादव समाज महासभा, प्रान्तीय मुख्यालय राजिम में महिला प्रकोष्ठ के मनोनयन व नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी व संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा आदिम जाति विभाग छ. ग.शासन, सभाध्यक्ष गुलेन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष महासभा राजिम व विशेष अतिथि पूर्व प्रांताध्यक्ष द्वय कोमल यदु,राजू यादव, पूर्व महासचिव उमेश यादव नव निर्वाचित पदाधिकारी गण समलिया यादव महासचिव महासभा ,दाऊ राम यादव कोषाध्यक्ष महासभा, परमानन्द यादव प्रांताध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,नरोत्तम यदु महासचिव युवा प्रकोष्ठ, पुष्कर यादव कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी व संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा ,आदिम जाति विभाग छ.ग. ने कहा कि शिक्षा का समाज के विकास में महत्व है,जो समाज शिक्षित होरहे है,या शिक्षा के महत्व को समझ रहे है वह समाज अग्र पंक्ति में खड़ा हुआ है,।सभी महिलाओं की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए उनसे रूप से आग्रह किया अपने  बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष ध्यान रखें, खासकर बालिका शिक्षा को ज्यादा महत्व देने आवश्यकता है।बच्चों की पढ़ाई के लिए किशोरावस्था तक ध्यान देने की जरूरत है,उसके बाद स्वयं पढ़कर आगे बढ़ सकता है।शिक्षा का स्तर ऊंचा उठने से आर्थिक स्तर  व सामाजिक ऊंचाई तक ले  जाने में सफल हो सकते है।बड़े बुजुर्गों के साथ युवा शक्ति को भी आने की आवश्यकता है,ताकि समाज के रीति रिवाजों को समझे मुख्य अतिथि विधायक खल्लारी व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की  शपथ दिलाई। निष्पक्ष ,व पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराने वाले कर्मठ निर्वाचन पदाधिकारियो को उनकी मेहनत, लगनशीलता के साथ निर्वाचन कार्य को अंतिम रूप तक पहुंचाने के लिए मुख्य अतिथि के हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।






प्रान्तीय चुनाव के पीठासीन अधिकारी जोहत राम यादव,निर्वाचन पर्यवेक्षक बसनु यदु,निर्वाचन पर्यवेक्षक सोमकान्त यादव,निर्वाचन अधिकारी गजानन्द यादव,संतोष यदु,गुरूदत्त यदु,देवीदयाल यदु के साथ मिलकर सभी निर्वाचन अधिकारियो ने मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव विधायक व संसदीय सचिव को  अभिनन्दन पत्र व शाल भेंट कर सम्मान किया गया।इसके पूर्व महिला प्रकोष्ठ के मनोनयन की प्रक्रिया पूर्ण की गयीं।जिसमे रायपुर राज की श्रीमती ललिता यदु  प्रांताध्यक्ष चुनी गई।महिला प्रकोष्ठ की प्रान्तीय महासचिव कौड़िया देवरी राज की श्रीमती मुन्नी यादव  व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष जगदलपुर राज की श्रीमती बन्दना यदु चुनी गयी।कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में हरीश यादव की विशेष भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन पीठासीन अधिकारी जोहत राम यादव,निर्वाचन पर्यवेक्षक सोमकान्त यादव,निर्वाचन अधिकारी संतोष यदु ने संयुक्त रूप से किया।



कार्यक्रम को सफल बनाने में पीठासीन अधिकारी जोहत राम यादव,निर्वाचन पर्यवेक्षक सोमकान्त यादव,निर्वाचन पर्यवेक्षक बस नु  यदु,हरीश यादव, पूर्व उप प्रहलाद यदु,डिगेश यादव,शोभाराम यादव,रामसिंग यादव ,पूर्व सचिव ठाकुर राम यादव, पूर्व उप कोषाध्यक्ष अशोक यादव,गोकुल यादव,आदित्य यादव,,शंकर लाल यदु,निर्वाचन अधिकारी गण राम नाथ यादव,पवन यदु,गेंद लाल यादव भोज राम अहीर,गजानन्द यादव,युगल यदु,महितोष यादव, अशोक यादव, रामा यादव ,  रामनारायण यदु ,नरेश यादव,शंकर लाल यदु,गुरुदत्त यदु,मोती लाल यदु,कृष्ण कुमार यादव,जीवन यदु,यशवंत यादव,मेघनाथ यादव,तोष राम यादव,दुर्गेश यादव,रमन यादव,मनीष यदु,नंद कुमार यदु,नरेंद्र यदु,हेम सिग संतोष यादव,नरेश यादव, दशरथ यादव,गणपत यादव,ओमप्रकाश यादव,संत राम यादव,संतु यादव हीरा लाल यादव,,पुनीत राम यादव,तरुण यादव,सतीश यदु, यादव ,संतु राम यादव,ईश्वर यादव,महिला प्रकोष्ठ पूर्व प्रांताध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव,श्रीमती वसुंधरा यदु ,श्रीमती वंदना यदु,श्रीमती करूणा यादव,श्रीमती सविता यादव , श्रीमती सरोज यादव , श्रीमती लक्ष्मी यदु ,गंगोत्री यदु, का योगदान सराहनीय रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads