*ब्लाक कांग्रेस* *कमेटी* *मगरलोड के* *सिंगपुर जोन की* बैठक हुई संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ब्लाक कांग्रेस* *कमेटी* *मगरलोड के* *सिंगपुर जोन की* बैठक हुई संपन्न

 *ब्लाक कांग्रेस* *कमेटी* *मगरलोड के* *सिंगपुर जोन की* बैठक हुई संपन्न   




राजेन्द्र साहू/मगरलोड

    पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वाधान में सिंगपुर में सिंगपुर जोन की बैठक संपन्न हुई बैठक में जोन के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता  मौजूद रहे सभी कार्यकर्ताओं के बीच, जोन अध्यक्ष और 4 सेक्टर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई ।जोन अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष के सहयोग सेआगे बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड में समिति का गठन  किया जाएगा ताकि भविष्य में चुनाव सम्पन्न कराने में सुविधा और , सरलता हो।जोन अध्यक्ष के पद पर  श्री डी पी बागड़े जी को नियुक्त किया गया, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अरूण उपाध्याय को नियुक्त किये उपाध्यक्ष के रूप में श्री सिराज सिंह नेताम , रघुबीर पटेल और निरेंद्र निर्मलकर को तथा सचिव के पद पर जीवन लाल साहू को नियुक्त किया गया है। पठार सेक्टर अध्यक्ष के रूप में  मोती लाल ध्रुव ,भण्डारवाडी़ सेक्टर अध्यक्ष निलेश यादव, सिंगपुर सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र सागर ,जैल सिंग ध्रुव एवं मोहेरा सेक्टर अध्यक्ष के रूप में त्रिलोचन श्रीमाली ,तिलक चुरपाल को नियुक्त किया गया है।                    जोन की बैठक माननीया विधायक श्रीमती डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के उपस्थिति में संपन्न हुआ साथ ही बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष माननीया श्रीमती अंबिका मरकाम जी,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू जी, जनपद के उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री डाकवर सिंह साहू जी, प्रवक्ता एवं जनपद सभापति  श्री गिरीश साहू, सभापति दुर्गेश नंदिनी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री चंद्रहास साहू, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष तोषण साहू, नारद साहू फूल जी सिंहा ,जनपद सदस्य अनुसुइया ध्रुव, जनपद सदस्य धनेंद्र तारक, जनपद प्रतिनिधि दानी पाल, जितेंद्र गंगासागर जनपद प्रतिनिधि, उमेन्द्र सिंन्हा,तुलस सोम दुखीत राम, भारत ध्रुव, रामजी ध्रुव, दुष्यंत ध्रुव, चैन सिंह ध्रुव, घासी राम नेताम ,प्रभु प्रभु राम, मनीष कुमार, अर्जुन लाल, राम जी, रतनू राम ध्रुव, दया बाई नागर्ची, मायाराम नागवंशी ,दीवान पाल आदि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads