भक्तिभाव से मनी शरद पूर्णिमा ओर आचार्यश्री का जन्मोत्सव
भक्तिभाव से मनी शरद पूर्णिमा ओर आचार्यश्री का जन्मोत्सव
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
शरद पूर्णिमा ओर शरद पूर्णिमा पर परम पूज्य आचार्यश्री 108 श्री विद्यासागर जी का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
सांकरा निको में बजरंग दल से जुड़े गौसेवकों ने बाजार चोक श्री हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर भगवान की भक्ति की ओर खीर रखी बाद में खीर के प्रशाद का वितरण कर शरद पूणिमा की खुशी मनाई शरद पूर्णिमा को ही आज से 76 साल पूर्व जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म हुआ था प्राणिमात्र के रक्षक जीवदया का पाठ पढ़ाने वाले महतपस्वी आचार्यश्री के जन्मोत्सव की खुशी में गौमाता को फलाहार कराया गया पीतांबर यदु माधव एवं उनकी गौसेवक मित्र मंडली ने गौमाता को खीर एवं फलाहार कराया।
*जैन मंदिर में भक्तांबर महाआरती*
परम पूज्य जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुमिराज के 76 वे जन्मोत्सव पर स्थानीय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी मे सिंघई गुलाबचन्द जैन श्रीमती शशिप्रभा जैन सेवानिवृत प्रधान पाठक गीदम वालो की ओर से श्री भक्तांबर महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिलाएं सामिल हुई 48 काव्यों के उच्चारण के साथ 48 घी के दीप जलाए गए ततपश्चात आचार्यश्री की महाआरती की गई।