शरद पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा(नवा रायपुर) में कवि सम्मेलन का आयोजन
शरद पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा(नवा रायपुर) में कवि सम्मेलन का आयोजन
(कवियों ने हास्य व्यंग्य एवम देशप्रेम से ओतप्रोत रचना पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी)
अभनपुर
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम खंडवा अटल नगर नया रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा के साहित्यकारों ने हास्य व्यंग्य एवम देशप्रेम से ओतप्रोत समसामयिक रचना पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी ।कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कुमार साहू पार्थ एवं जितेंद्र साहू के संयोजन में तथा युवा साथियों एवं सरपंच के सहयोग से किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि येशराम यादव सरपंच ग्राम पंचायत खंडवा थे आमंत्रित कवियों में मकसूदन राम साहू "बरीवाला " मोहनलाल मानिकपन"भावुक",श्रवण कुमार साहू"प्रखर"संतोष कुमार साहू,"प्रकृति"रोहित कुमार साहू "माधुर्य"मानकदास टंडन,नरेंद्र कुमार साहू "पार्थ"एवं युगल किशोर साहू रहे जिन्होंने अपनी काव्य पाठ के माध्यम से सामाजिक राजनीतिक कुरीतियो एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बचाने का आह्वान भी किया।दर्शकों ने प्रखर की "तै जोगी बनादेस कोरोना,"माधुर्य की"तै कोन रावण ल मारे हस",,युगल की सेमहरतरा दूल्हा बनगे,, नरेंद्र पार्थ की "नवा राजधानी के दुख,प्रकृति के "गोबर के दीया,", बरीवाला के कोकाकोला बाय बाय,भावुक के सभ्यता और संस्कार,डॉ माणक चन्द के ममादाईं आगे"जैसी रचनाओं को खूब पसंद किया।कार्यक्रम के दौरान खंडवा के छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम को और चार चांद लगा दिया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हरिलाल नेताम,बलराम साहू, अवध यादव,तुलसी यादव, हरिशंकर मिश्रा, मनोहर ऑडील,गप्पू वर्मा,संजय मिश्रा,अपिल साहू,कोमल वर्मा,कमलेश वर्मा,छोटू साहू,अजय साहू,गुलशन नेताम,प्रमोद,सूरज यादव,हरि लाल पटेल के साथ ही साथ ग्राम के बुजुर्ग गण माताएं युवासाथी एवं बच्चे सैकड़ों की संख्या में रहकर कवि सम्मेलन का आनंद उठाया मुख्य अतिथि ऐशराम यादव ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कवियों को एक समाज सुधारक पथ प्रदर्शक दिशा निर्देशक के रूप में बताया तथा आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।कार्यक्रम संचालन श्रवण कुमार साहू,"प्रखर"ने किया।आभार प्रदर्शन युवा कार्यकर्ता गप्पू वर्मा ने किया।
अंत में सभी आमंत्रित कवियों का आयोजन समिति द्वारा शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया ,अंत मे शरद पूर्णिमा के खीर प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।