श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया क्षेत्रीय विधायक ने
श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया क्षेत्रीय विधायक ने
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा समीप ग्राम मोहदी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुई ओर बड़े ही ध्यान पूर्वक उन्होंने महिला भक्तों के बीच धरती में ही बैठकर कथा सुनी।
ग्राम पंचायत मोहंदी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर उन्होंने आशीर्वाद भी लिया और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की ।विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर भागवत कथा को श्रीफल भेंट श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी और वहां पर बैठकर कथा का श्रवण किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है जिसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज में एक स्वच्छ वातावरण बना है। आयोजित इस कथा के अवसर पर भारी संख्या में आसपास के ग्राम वासी उपस्थित रहे।