सामाजिक अपराध को अंजाम दे रहे दो आरोपी गिरफ्तार,धरसीवां पुलिस की कार्यवाही
सामाजिक अपराध को अंजाम दे रहे दो आरोपी गिरफ्तार,धरसीवां पुलिस की कार्यवाही
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
सट्टा जुंआ यानी सामाजिक अपराध इसी सामाजिक अपराध को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को धरसीवां पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
टीआई के के वाजपेयी ने बताया कि अपराध क्रमांक584/21,585/21धारा4 (क) जुआ एक्ट के तहत आरोपी खलेश्वर उर्फ मुन्ना धीवर पिता रामकुमार धीवर उम्र26 वर्ष निवासी कुरा थाना धरसीवां के पास से चार नग सट्टा पर्ची,नगदी 3125 रुपये एवं सट्टा पट्टी लिखने में उपयोग कर रहे पेन को जब्त कर विधिवत कार्यवाही कर पृथक से भादवि की ढारस 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय धरसीवां में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा जेल अभिरक्षा में दाखिला हेतु आदेशित किया गया दूसरे आरोपी प्रदीप वागडे पिता विनोद वागडे उम्र 33 वर्ष, निवासी तरपोगी के पास से 2220 रुपये नगदी,4 नग सट्टा पर्ची जब्त कर उसके खिलाफ भी भादवि की धारा 151 के तहत प्रतिबंधित कार्यवाही की गई सामाजिक अपराध की रोकथाम के लिए एसएसपी रायपुर के निर्देशन व मार्गदर्शन में जुंआ सट्टा के खिलाफ पुलिस सक्रियता से कार्यवाही कर रही है।