आंचलिक खबर
आंचलिक खबरे
दादरगाव पुराना में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021
Edit
दादरगाव पुराना में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
तेजस्वी यादव/छुरा
ग्राम दादरगाव पुराना में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया l जिसमें विजेता टीम मड़ेली से व उप विजेता बहेड़ा भाठा रहा ।
जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, अध्यक्षता शांति बाई नागेश जनपद सदस्य विशेष अतिथि श्री मती अमुना दीवान सरपंच , श्री लोकेश चंद्राकर,लखन दीवान रहे ।
केसरी धु्व ने कहा कि कबड्डी काफी पुराना खेल है । ग्रामीण इलाके का पसंदीदा खेल है। इसे लोग काफी जोश के साथ खेलते हैं । खिलाड़ीयों को खिलाड़ी भावना का परिचय देना चाहिए।इस कार्यक्रम में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Previous article
Next article