*सिलतरा की वासवानी इंडस्ट्रीज फेक्ट्री में हादसा,बारिमेन के हेल्पर की दर्दनाक मौत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सिलतरा की वासवानी इंडस्ट्रीज फेक्ट्री में हादसा,बारिमेन के हेल्पर की दर्दनाक मौत*

 *सिलतरा की वासवानी इंडस्ट्रीज फेक्ट्री में हादसा,बारिमेन के हेल्पर की दर्दनाक मौत*



*फेक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज*

   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

  ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में बहेसर मार्ग पर स्थित वासवानी इंडस्ट्रीज फेक्ट्री में बीती रात हादसा हो  गया जिसमें बारिमेन के हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि क्रेन ऑपरेट कर रहा युवक घटना में घायल हो गया इस मामले में पुलिस ने फेक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

    सिलतरा चौकी पुलिस के मुताबिक मृतक  बारिमेन का हेल्पर लेखराम यादव पिता मणिकराम यादव उम्र 32 साल निवासी नगपुरा थाना मन्दिर हसौद रायपुर एवं उसका साथी जित्तू कुमार सिंह नाइट ड्यूटी पर कार्यरत थे रात्रि करीब पोने बारह बजे पावर पैनल के रूम में भोजन के बाद मृतक लेखराम भट्टी के पास आराम करने लगा एवं जित्तू रिमोड से क्रेन ऑपरेट कर रहा था तभी क्रेन के ट्राला में भट्टी की तरफ कोयला ले जाते समय रोप वायर टूट गया और  कोयला ले जा रहा ट्राला ऊंचाई से सीधे नीचे आकर लेखराम के ऊपर गिरा जिससे उसके पेट सर बुरी तरह जख्मी हो गए  सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुची तभी डायल 108 भी पहुच गई जिसमें  लेखराम को रायपुर के मेकाहारा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया एवं घायल जित्तू निवासी बांदा विहार को  नारायणा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया 

   *इन धाराओं में मामला दर्ज*

  वासवानी इंडस्ट्रीज में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने प्रबंधन व ठेकेदार के खिलाफ भादवि की धारा 287 ,337,304 ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

  *प्रबंधन का नही मिला पक्ष*

 इस मामले में इस प्रतिनिधि ने प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन कंपनी प्रबंधन का पक्ष नही मिल सका।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads