राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव व संध की स्थापना दिवस समारोह पर गणवेश धारी स्वयं सेवको ने नगर मे किया पथ संचालन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव व संध की स्थापना दिवस समारोह पर गणवेश धारी स्वयं सेवको ने नगर मे किया पथ संचालन

 राष्ट्रीय  स्वयंसेवक  संघ द्वारा  विजयादशमी उत्सव व संध की स्थापना  दिवस समारोह  पर गणवेश  धारी स्वयं सेवको ने नगर मे किया पथ संचालन 



भरत कुम्भकार/खरोरा 

खरोरा नगर मे  स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी शस्त्र  पूजा उत्सव व संघ की स्थापना  दिवस मनाया  ,इस अवसर पर  गणवेशधारी स्वयंसेवकों द्वारा नगर  के मुख्य मार्ग परपथ संचालन  आयोजित  कर नगर भ्रमण करते  कार्यक्रम  स्थल करियादामा  चौक पहुचा जहां भारतमाता  व संघ के संस्थापक  डाक्टर हेडगेवार के चित्र पर फूलमाला  पहना कार्यक्रम  का शुभारंभ  किया गया,कार्यक्रम  मे संघ  के वक्ताओ ने  संघ के स्थापना  के महत्व और अनुशासन  के बारे मे  विचार रखे ।





इस अवसर पर पथ संचालन  के दौरान सिख समाज के लोगो स्वयं सेवको पर पुष्प  वर्षा किया वही पथ संचालन सरस्वती  शिशु  मंदिर से  प्रारंभ होते नगर के मुख्य मार्ग , बस्ती पारा रोड ,कृष्णा चौक होते  करियादामा चौक पहुंचा  पथ संचालन  मे नगर पंचायत  खरोरा के अध्यक्ष  अनिल सोनी ,खरोरा भाजपा मण्डल के अध्यक्ष  नरेन्द्र  ठाकुर, वरिष्ठ  भाजपा  नेता राजीव अग्रवाल, पार्षद  तोरण ठाकुर, पार्षद लालू पंसारी,पार्षद  कपिल नशीने,  पूर्व  पार्षद   विकास  ठाकुर, सूरज सोनी,सीताराम  यादव,सहित संघ पदाधिकारी शामील  हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads