सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था 1 साल से बंद एक्सरे मशीन- बंजारे
उदासीनता----सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था 1 साल से बंद एक्सरे मशीन- बंजारे
तेजस्वी यादव/छुरा
विकासखंड मुख्यालय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 1 वर्ष से अव्यवस्था के कारण बदहाली में पहुंच गया है यहां के सभी विभाग एक्सरे विभाग,औषधीय विभाग, ओपीडी विभाग में अव्यवस्था के कारण आदिवासी क्षेत्र की जनता को लाभ लेने के बजाय नुकसान हो रहा है एक्सरे मशीन लगभग 1 वर्ष से बंद है एक्स-रे कक्ष में ताला लगा हुआ है एक्सरे के लिए आए मरीजों को गरियाबंद भेज दिया जाता है बीएमओ प्रजापति से इस संबंध में पूछने पर ऊपर जानकारी देना वह इंजीनियर द्वारा देख कर जाना बताया किंतु यह भी कहा कि आगामी 1 वर्षों तक ठीक नहीं हो पाएगा। इससे यह बात साफ है कि अस्पताल में बैठे अधिकारी और कोई तीसरा यहां नहीं चाहता कि यहां का एक्सरे मशीन ठीक हो और जनता को इसका लाभ मिले।
आखिरी वहां तीसरा कौन है और क्यों नहीं चाहता शासन-प्रशासन 1 वर्षों से इसकी सुविधा क्यों नहीं ले रही है ओपीडी में भी डॉक्टरों वह नर्सों का बैठने का इलाज करने का समय निर्धारित नहीं है इसकी सजा अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मचारी कोरोना काल में भुगत चुके हैं औषधीय वितरण कक्ष में रोगियों को दवाई लेने के लिए आधे आधे घंटे इंतजार करना पड़ता है सामान्य सी दवाई फोलिक एसिड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं रहता सरकार जनता के स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए एक वादे करने व सुविधा देने का ढोल पीटते हैं कभी उच्च अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण नहीं करते अथवा करते होंगे तो उन्हें 1 वर्षो से बंद एक्सरे मशीन क्यों दिखाई नहीं दिया श्रमिक मजदूर किसान संघ के पदाधिकारी प्रदेश प्रतिनिधि रूपनाथ बंजारे ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्र के गरीब मजदूर किसानों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा कब उपलब्ध होगी।