52 परी के दीवाने चढ़े राजिम पुलिस के हत्थे 9 जुवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार साइबर सेल और राजिम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

52 परी के दीवाने चढ़े राजिम पुलिस के हत्थे 9 जुवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार साइबर सेल और राजिम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

 52 परी के दीवाने चढ़े राजिम पुलिस के हत्थे 9 जुवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार साइबर सेल और राजिम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही



राजिम/गरियाबंद

बड़ी खबर गरियाबंद के राजिम थाना क्षेत्र से जहाँ पुलिस ने 52 परी के दीवानों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरसाबाँधा गाँव मे लोगों द्वारा ताशपत्ती में हार जीत का खेल खेला जा रहा है। जिस पर थाना राजिम और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौके से पुलिस ने 9 जुवारियों को गिरफ्तार किया है।



गिरफ्तार जुवारियों के पास से पुलिस ने नगद रकम 63,620, 7 मोबाइल फोन जब्त किया है। बता दें राजिम और गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लगातार जुए और जुवारियों का फड़ सजाया जाता रहा है। ऐसे में सूचना पर  राजिम थाना पुलिस और साइबर सेल की ये कार्यवाही जरूर इन जुवारियों के हौसले पस्त करेगी।


उक्त कार्यवाही में राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य, प्रआर 123 कृष्ण कुमार गिलहरे, पुलिस स्पेशल सेल साइबर सेल के प्रआर 321 अंगद राव, चुणामणी देवता आरक्षक सुशील पाठक, जय प्रकाश मिश्रा, हरीश साहू, रवीन्द्र सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads