*नँद घरों में महिला दिवस का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नँद घरों में महिला दिवस का आयोजन*

 *नँद घरों में महिला दिवस का आयोजन*



अभनपुर

नँद घर परियोजना जो की वेदान्ता समूह के *अनिल अग्रवाल फाउंडेशन* की एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को सम्पूर्ण आहार, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, ई-लर्निंग और महिला सशक्तीकरण जैसी सेवाएं निरंतर प्रदान की जाती हैं। 


वर्तमान में छः ग राज्य में 06 जिलों में अब तक 234 आंगनबाड़ीयो को नँद घर के रूप में विकसित किया जा चुका है, और परियोजना की गतिविधियों का संचालन और देखरेख जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।



इस परियोजना के अंतर्गत रायपुर जिले के (नँद घर चंडी क्रमांक 3) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष के थीम *#ब्रेक द बायस* के आधार पर महिला दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस आयोजन में महिलाओं के मध्य रंगोली, कविता वाचन और मेहंदी लगाओ जैसी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन में आये मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया किया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में

*मितानिन* सरस्वती, मधुबाला साथ ही नंदघर चंडी 3 की आंगनबाड़ी

*कार्यकर्ता* श्रीमति संगम कोशले *सहायिका* विजया कुर्रे शामिल थे।

उक्त आयोजन में  चंडी ग्राम के जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनमित्रम के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर चंद्रकांत साहू एवं लोमश साहू की भी अहम भूमिका रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads