भाजपाइयों ने चंडी में किया जनसंपर्क - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपाइयों ने चंडी में किया जनसंपर्क

 भाजपाइयों ने चंडी में किया जनसंपर्क



अभनपुर

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत भाजपा खोरपा मंडल के चंडी शक्ति केंद्र के चंडी  ,आमनेर मोहंदी के बूथों में जनसंपर्क कर कार्य विस्तार के बारे में चर्चा किया गया। राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन के निर्देशन में "मेरा बूथ सबसे मजबूत" की मुहिम को पूर्ण करने करने एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाने के लिए इन दिनों संगठन जमीन पर कार्य करते हुए सरकार को पटकनी देने की तैयारी कर रहे है। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने बताया  कि संगठन शक्ति केंद्र से  बूथ, पन्ना प्रभारी से लेकर पेज प्रभारी तैनात कर संगठन को सशक्त और मजबूत बनाते हुए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को वापस विपक्ष में ले जाने की तैयारी कर रही है। 




पार्टी को सशक्त और मजबूत कर आगामी चुनाव की जमीनी राजनीति तैयार कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी नेहरू लाल साहू, शक्ति केंद्र चंडी के विस्तारक-डॉक्टर लीला राम साहू, मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी -मोहन सोनवानी, बूथ अध्यक्ष -रंजीत सिंह,हरीश साहू , तिलक राम साहू, हरक साहू, यशवंत ठाकुर ,राम चरण साहू, शशिकांत साहू, रामगोपाल साहू,  रूपेन्द्र ठाकुर,सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads