34 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को लेकर दूसरे दिन भी आंदोलन जारी स्कूलों में तीसरे दिन भी लटके ताले।
34 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को लेकर दूसरे दिन भी आंदोलन जारी स्कूलों में तीसरे दिन भी लटके ताले
आरंग
केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता देय तिथि से भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले जारी आंदोलन आज दूसरे दिन भी पूरे शबाब पर जारी रहा। प्रदेश भर के शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर अपने-अपने विकास खण्ड एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा 7 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता कम मिल रहा है। जिसके कारण प्रत्येक कर्मचारी को 5 हजार से लेकर 18 हजार रुपये प्रति माह आर्थिक हानि हो रही है। जिससे प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल से समस्त आंदोलित कर्मचारियों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा समय रहते मांगें पूरी नही की गई तो भविष्य में अनिश्चित कालीन काम बंद आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील नायक, रामकुमार बघेल, गोविंद सोनी, मोहित वर्मा, गिरधर साहू, अवध राम वर्मा, राजेन्द्र साहू, राजन बघेल, लक्ष्मी राव, साधना दुबे, दुर्गा पाठक, वन्दना काले, बृज राज वर्मा, डेकेश्वर वर्मा सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी सम्मलित हुए।


