छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 05 दिवसीय हडताल के दूसरे दिन भी जिला गरियाबंद अंतर्गत समस्त कार्यालय एवं स्कूल रहे बंद -
छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 05 दिवसीय हडताल के दूसरे दिन भी जिला गरियाबंद अंतर्गत समस्त कार्यालय एवं स्कूल रहे बंद
-
गरियाबंद
छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा जी एवं महासचिव बसंत त्रिवेदी जी ने बताया कि छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन के तृतीय चरण में 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक 05 दिवसीय आंदोलन के द्वितीय दिवस जिला गरियाबंद अंतर्गत ब्लॉक संयोजक गरियाबंद मनोज कुमार खरे के नेतृत्व में हडताल का आगाज किया गया । 05 दिवसीय आंदोलन में विभिन्न संघठनों के समस्त कर्मचारी अधिकारी भारी संख्या में ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनीं आवाज को बुलंद किये है।
पूर्व में 29 जून 2022 को 02 सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में महारैली निकाल कर जिलाधीश गरियाबंद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया है लेकिन राज्य सरकार द्वारा 02 सूत्रीय मांगा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा तक नहीं किये जाने से समस्त अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आंदोलन के तृतीय चरण में 05 दिवसीय हडताल में जाने के लिए बाध्य हो गये है। कांग्रेस की सरकार जब से राज्य की सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक विभिन्न विभागों मे ंकार्यरत समस्त कर्मचारी अधिकारी अपनी जायज मांगो को लेकर लगातार राज्य सरकार से मांग करते आ रही है। लेकिन सरकार द्वारा सभी मांगो पर मौन चुप्पी साधे हुए कर्मचारी अधिकारियों के धैर्य की परीक्षा लिया जाता रहा है। सरकार निरकुश सा व्यवहार कर रही है जिससे कर्मचारियो अधिकारियो मे काफी रोष व्याप्त है। हड़ताल से जिला मुख्यालय गरियाबंद के सभी, सभी स्कूल में बंद जैसे हालात उत्पन्न हो गया है। आंदोलन में जिला एवं ब्लॉक के साथ सभी संघठनो के सम्मानीय सदस्यगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया गया। द्वितीय दिवस के आंदोलन मे मंच मुख्य रूप से प्रदीप वर्मा जिला संयोजक गरियाबंद मनोज खरे ब्लॉक संयोजक गरियाबंद त्रिवेदी लखनलाल साहू के के निर्मलकर सुदामा ठाकुर पन्नालाल देवांशी बसंत मिश्रा दुर्गा ध्रुव कुबेर मिश्रा राजेंद्र ध्रुव देवेश शर्मा अनुज ठाकुर होरी लाल शर्मा राजेश्वरी राजेंद्र दुबे जी शर्मा एनके वर्मा प्रशांत अवधिया गोपाल गिरी गोस्वामी जितेंद्र यादव उमाशंकर साहू आर बी पटेल आरती बंजारा पुरुषोत्तम चंद्राकर विश्राम सिंह मंडावी रोशन लाल पटेल रितेश साहू अमृतराव भोंसले आदि ने मंच के माध्यम से लोगों को संबोधित किया एवं शासन को जागरूक करने हेतु लोगो को एकजुट होकर अपनी मांगो को शासन स्तर तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।


