खाद की कालाबाजारी और कमी को लेकर भाजपा आरंग किसान मोर्चा ने सोसाइटी में जड़ा ताला, सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खाद की कालाबाजारी और कमी को लेकर भाजपा आरंग किसान मोर्चा ने सोसाइटी में जड़ा ताला, सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

खाद की कालाबाजारी और कमी को लेकर भाजपा आरंग किसान मोर्चा ने सोसाइटी में जड़ा ताला, सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन 



आरंग  

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आरंग मंडल द्वारा क्षेत्र में खाद की कमी और कालाबाजारी के विरोध में आरंग सोसाइटी में ताला जड़ कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन द्वारा व्यवस्थापक को सौंपा । ज्ञातव्य हो भाजपा लगातार किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है वही सोसाइटी प्रशासन और प्रशासन द्वारा अभी तक किसानों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और ना ही कालाबाजारी के मुद्दे पर कोई एक भी कार्यवाही नहीं की गई है मुनाफाखोर धड़ल्ले से मनमाने दामो पर यूरिया और डीएपी बेच रहे प्रशासन के नाक के नीचे ये सब कुछ हो रहा है और प्रशासन का मौन रवैय्या पूरी परिस्थिति को संदेहास्पद बना रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जो प्रशासन इतनी शिकायतो के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा । 



किसान नेताओं ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र मे डेढ़ गुना अधिक आपको खाद उपलब्ध करा दिया है तो आप किसानों से अन्याय क्युं कर रहे है, सिर्फ विज्ञापन और खुद को किसानों का हितैषी कहने वाली यह लबरी सरकार किसानों के हित में कार्य नहीं करेगी तो भाजपा किसान मोर्चा आर-पार की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेगी । आरंग सोसाइटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35टन 700 बोरी डीएपी खाद की कमी एक सोसाइटी में बतायी जा रही है तो क्षेत्र की क्या दुर्दशा होगी ये जगजाहिर है, फिर भी कांग्रेस की सरकार की कुंभकरणी निंद नहीं टुटी है । ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदया से मांग की गई है कि आप स्वयं संज्ञान मे लेकर किसान हित मे सरकार को कार्य करने हेतु निर्देशित करें । भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर के नेतृत्व मे किये गये घेराव , तालाबंदी एवं ज्ञापन सौपने के प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि , किसान नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए जिसमे प्रमुख रुप से पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, जिला महामंत्री एवं प्रभारी श्याम कुमार नारंग,प्रदेश नशामुक्ति प्रभारी वेद राम मनहरे,महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य के के भारद्वाज, भाजपा मंडल महामंत्री चम्मन लाल साहू, वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा, किसान मोर्चा पदाधिकारी दिनेश चंद्राकर,महामंत्री राकेश सोनकर उपाध्यक्ष सुशील साहू, डाॅ संदीप जैन, लल्ला साहनी, गणेश साहू, शेखर साहू, पार्षद सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, नरेन्द्र लोधी,दिलीप जलक्षत्री,जनपद पंचायत सासंद प्रतिनिधि बेदराम खुंटे जनपद सदस्य गोविन्द साहू, अनिल सोनवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मनी साहू,भाजयुमो से सुशील जलक्षत्री, रितेश साहू,नीरज चंद्राकर,खिलेश धुरंधर, खूबचंद साहू,पुलस्त साहू,चैतराम पाल,बलराम साहू, गोलू कड़रा ,चेतन साहू, नेम साहू ,ठाकुर राम निषाद जैनेंद्र बंजारे एवं बड़ी संख्या मे किसान सम्मिलित हुए ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads