राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के अवसर पर,काग्रेंंस ने सारागांव से नगर छुरा पदयात्रा किया भ्रमण
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के अवसर पर,काग्रेंंस ने सारागांव से नगर छुरा पदयात्रा किया भ्रमण
तेजस्वी /छुरा
कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर 8 सितम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंंद एंव ब्लाक कांग्रेंस कमेटी छुरा के संयुक्त तत्वावधान मे पदयात्रा किया गया। पदयात्रा पुर्व मंत्री व विधायक राजिम अमितेेश शुक्ल के मार्गदर्शन एंव जिला काग्रेंस अध्यक्ष भावसिंह साहू के नेतृत्व मे ब्लाक कांग्रेंस कमेटी छुरा की उपस्थिति मे सारागांव से छुरा नगर भ्रमण लगभग 10 किलोमीटर पदयात्रा कीया गया। इससे एक दिन पुर्व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन विश्राम गृह छुरा मे किया गया।
इस सर्व धर्म प्रार्थना सभा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कीया गया। वही 8 सितम्बर को पदयात्रा की शुभारंभ किया गया।
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष ने सर्वधर्म सभा एंव पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य पर कहा सभी धर्मों और समाजों में प्रेम व्यवहार को बढावा मिले, आज देश में राजनीति धर्म और जाति को लेकर बढ़ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय पुर्व अध्यक्ष राहूल गांंघी एंव कांग्रेस पार्टी की सोच इस उद्देश्य को लेकर कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ कीया हैं।
यह यात्रा पदयात्रा इसका उद्देश्य सभी धर्म सभी समाज एक होकर देश के विकास समाज में सुख शांति लाए। वही छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री किसान का बेटा भुपेश बघेल रोजगार देकर देश मे अव्वल है। किसानो के हित मे कल्याणकारी योजना दे रहा है। जिससे प्रदेशवासी खुशहाल है।
कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा मक्खू दीक्षित जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान ,सलीम मेमन एल्डरमैन धनेश्वरी मरकाम राजकुमारी सोनी अनिता साहू,पुष्पा ध्रुव प्रहलाद यदु संदीप सोनी लोकेश्वर वर्मा रंजित ठाकुर मोती राम साहू, लोकनाथ साहू, रेवाराम साहू, रूमण यादव, भागीरथी सिन्हा रिखी यादव लक्ष्मीदास सोनवानी विमल ठाकुर सालिक राम हरी नायक आदि उपस्थित थे।